Lucky Zodiac Sign: 11 जून, 2026 पूरे साल के सभी दिनों में से एक सबसे खास दिन है। इस दिन बृहस्पतिवार है, जो भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। यह दिन पुरुषोत्तम मास का 26वां दिन हैं और इसी दिन महाफलदायी परमा एकादशी व्रत पड़ रहा है, जो तीन सालों के बाद आता है। संसार के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित दिन, महीना और व्रत के इस महासंयोग से यह दिन उत्तम बन गया है। केवल इतना ही नहीं, यह दिन सर्वार्थ सिद्धि योग से भी संयुक्त है, जिससे यह और भी प्रभावशाली हो गया है। जहां तक ग्रहों की बात है, तो इस दिन मेष राशि में चंद्र-मंगल योग बन रहा है। कर्क राशि में गुरु-शुक्र की युति से शुभ गजलक्ष्मी योग अभी भी निर्मित है। नवग्रह के बाकी ग्रह 10 जून की तरह यथावत हैं यानी वृषभ में सूर्य, मिथुन में बुध, सिंह में केतु, कुंभ में राहु और मीन में शनि विराजमान हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 11 जून के पंचांग के शुभ योग और ग्रहीय व्यवस्था के संयोग से 5 राशियों को सबसे अधिक सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी बड़ी सफलता के साथ आर्थिक स्थिति सुधर सकती है?
11 जून का मेष राशिफल
11 जून के बाद मेष राशि के जातकों के लिए 'स्पॉटलाइट मोमेंट' शुरू हो सकता है। जिस काम को आप चुपचाप कर रहे थे, उसकी चर्चा सही लोगों तक पहुंच सकती है। ऑफिस में कोई सीनियर अचानक आपकी राय मांग सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को इंटरव्यू कॉल आएगा। किसी मित्र की मदद से कोई रेफरेंस भी मिल सकता है। यदि आप किसी स्टार्टअप, कंटेंट, डिजाइन या डिजिटल फील्ड में हैं, तो आपके सामने कुछ नया अवसर होगा। छोटे भाई की उपलब्धि परिवार में खुशी देगी। सोसायटी के किसी छोटे विवाद में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई के साथ नेटवर्किंग का भी लाभ मिलेगा। सोशल मीडिया पर बनाई गई प्रोफेशनल पहचान फायदा पहुंचाएगी। कोई पुराना मित्र भविष्य से जुड़ा उपयोगी सुझाव दे सकता है। जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे बड़ा लाभ देगा।
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
11 जून का कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए 11 जून का समय 'सही जगह सही समय' जैसा सिद्ध सकता है। आपका आत्मविश्वास पहले से काफी मजबूत महसूस होगा। किसी मीटिंग, प्रेजेंटेशन या बातचीत में आपकी बात असर छोड़ सकती है। लंबे समय से रुका हुआ भुगतान आने के चांस हैं। इससे आर्थिक हालात सुधर सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा शुरू होने के योग हैं। यदि आप घर से ऑनलाइन काम करते हैं, तो नया क्लाइंट मिलने के संकेत हैं। किसी रिश्तेदार से मिली सूचना लाभदायक साबित होगी। बैंक, बीमा या दस्तावेज से जुड़ा कार्य आसान हो सकता है। स्टूडेंट जातक किसी ऑनलाइन कोर्स या नई स्किल के जरिए दूसरों से आगे निकल सकते हैं। यह समय लव रिलेशनशिप में परिपक्वता दिखाने का है। किसी बुजुर्ग की सेवा भागीदारी मानसिक शांति देगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
11 जून का सिंह राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए 11 जून का समय पहचान और प्रभाव बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपका आत्मविश्वास लोगों को आकर्षित करेगा। यदि आप लीडरशिप की भूमिका में हैं, तो टीम आपका सहयोग करेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को किसी बड़े ग्राहक या संस्थान से बातचीत का मौका मिलने के चांस हैं। सोशल मीडिया पर आपकी उपस्थिति मजबूत होगी। आपके फॉलोवर बढ़ेंगे। किसी लोकल प्रोग्राम, संस्था या सामाजिक गतिविधि में भाग लेने से नए संपर्क बनेंगे। स्टूडेंट जातकों को टीचर या मेंटर का विशेष सहयोग मिल सकता है। परिवार में चल रही गलतफहमी दूर होगी। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं। यदि किसी सरकारी ऑफिस में फाइल या आवेदन अटका है, तो उसमें गति आएगी। अपनी लोकप्रियता का उपयोग सही दिशा में करें। यही सफलता की चाबी बनेगा।
यह भी पढ़ें: Numerology Love Traits: ‘फ्लर्टिंग’ को माइंड गेम की तरह खेलते हैं इस मूलांक के लोग, अंक ज्योतिष में जानें दिलचस्प खुलासा
11 जून का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 11 जून का समय शांत रहकर बड़ी जीत हासिल करने का है। जिन लोगों ने आपकी क्षमता पर संदेह किया था, वे अब आपका काम देखेंगे। ऑफिस की आंतरिक राजनीति में बिना विवाद के बढ़त मिल सकती है। व्यापारियों को पुराने ग्राहक से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कर्ज या भुगतान से जुड़ा दबाव कम हो सकता है। घर में पैतृक संपत्ति और किरायेदार से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है। कोई पुराना मित्र अचानक संपर्क कर सकता है। वही मुलाकात इनकम बढ़ाने का नया अवसर बन सकती है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध में स्पष्ट बातचीत जरूरी रहेगी। सप्ताह के दौरान किसी जरूरतमंद व्यक्ति या रोगी की मदद करना राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। धन और सम्मान दोनों में धीरे-धीरे वृद्धि दिखेगी।
11 जून का मीन राशिफल
मीन राशि के जातकों के लिए 11 जून के बाद का समय नए दरवाजे खोल सकता है। कोई ऐसी सूचना मिल सकती है जिसका इंतजार लंबे समय से था। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई भूमिका या विशेष प्रोजेक्ट मिल सकता है। यदि आप ऑनलाइन बिजनेस, शिक्षा या कंसल्टिंग से जुड़े हैं तो लाभ बढ़ सकता है। किसी विदेशी संपर्क या दूर शहर से अवसर मिलने के संकेत हैं। परिवार में धार्मिक या मांगलिक माहौल बन सकता है। बच्चों की उपलब्धि गर्व का कारण बनेगी। छात्रों को मनचाहे कोर्स, कॉलेज या प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा। संपत्ति या निवेश से जुड़ा निर्णय लाभदायक रह सकता है। सप्ताह के दौरान किसी मंदिर, गौसेवा, पशु सेवा या सामाजिक कार्य में भाग लेने से मानसिक संतोष मिलेगा। भाग्य और प्रयास का संतुलन इस समय आपको अपेक्षा से बेहतर परिणाम दे सकता है।
यह भी पढ़ें: Garuda Purana: भगवान विष्णु को न लगाएं इन 7 चीजों का भोग, वरना पूर्वज रहेंगे अशांत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Lucky Zodiac Sign: 11 जून, 2026 पूरे साल के सभी दिनों में से एक सबसे खास दिन है। इस दिन बृहस्पतिवार है, जो भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। यह दिन पुरुषोत्तम मास का 26वां दिन हैं और इसी दिन महाफलदायी परमा एकादशी व्रत पड़ रहा है, जो तीन सालों के बाद आता है। संसार के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित दिन, महीना और व्रत के इस महासंयोग से यह दिन उत्तम बन गया है। केवल इतना ही नहीं, यह दिन सर्वार्थ सिद्धि योग से भी संयुक्त है, जिससे यह और भी प्रभावशाली हो गया है। जहां तक ग्रहों की बात है, तो इस दिन मेष राशि में चंद्र-मंगल योग बन रहा है। कर्क राशि में गुरु-शुक्र की युति से शुभ गजलक्ष्मी योग अभी भी निर्मित है। नवग्रह के बाकी ग्रह 10 जून की तरह यथावत हैं यानी वृषभ में सूर्य, मिथुन में बुध, सिंह में केतु, कुंभ में राहु और मीन में शनि विराजमान हैं। ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 11 जून के पंचांग के शुभ योग और ग्रहीय व्यवस्था के संयोग से 5 राशियों को सबसे अधिक सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी बड़ी सफलता के साथ आर्थिक स्थिति सुधर सकती है?
11 जून का मेष राशिफल
11 जून के बाद मेष राशि के जातकों के लिए ‘स्पॉटलाइट मोमेंट’ शुरू हो सकता है। जिस काम को आप चुपचाप कर रहे थे, उसकी चर्चा सही लोगों तक पहुंच सकती है। ऑफिस में कोई सीनियर अचानक आपकी राय मांग सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को इंटरव्यू कॉल आएगा। किसी मित्र की मदद से कोई रेफरेंस भी मिल सकता है। यदि आप किसी स्टार्टअप, कंटेंट, डिजाइन या डिजिटल फील्ड में हैं, तो आपके सामने कुछ नया अवसर होगा। छोटे भाई की उपलब्धि परिवार में खुशी देगी। सोसायटी के किसी छोटे विवाद में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई के साथ नेटवर्किंग का भी लाभ मिलेगा। सोशल मीडिया पर बनाई गई प्रोफेशनल पहचान फायदा पहुंचाएगी। कोई पुराना मित्र भविष्य से जुड़ा उपयोगी सुझाव दे सकता है। जल्दबाजी में पैसा लगाने से बचें। सोच-समझकर लिया गया फैसला आगे बड़ा लाभ देगा।
यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’
11 जून का कर्क राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए 11 जून का समय ‘सही जगह सही समय’ जैसा सिद्ध सकता है। आपका आत्मविश्वास पहले से काफी मजबूत महसूस होगा। किसी मीटिंग, प्रेजेंटेशन या बातचीत में आपकी बात असर छोड़ सकती है। लंबे समय से रुका हुआ भुगतान आने के चांस हैं। इससे आर्थिक हालात सुधर सकता है। परिवार में किसी शुभ कार्य की चर्चा शुरू होने के योग हैं। यदि आप घर से ऑनलाइन काम करते हैं, तो नया क्लाइंट मिलने के संकेत हैं। किसी रिश्तेदार से मिली सूचना लाभदायक साबित होगी। बैंक, बीमा या दस्तावेज से जुड़ा कार्य आसान हो सकता है। स्टूडेंट जातक किसी ऑनलाइन कोर्स या नई स्किल के जरिए दूसरों से आगे निकल सकते हैं। यह समय लव रिलेशनशिप में परिपक्वता दिखाने का है। किसी बुजुर्ग की सेवा भागीदारी मानसिक शांति देगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।