Love Rashifal 7 June 2025: प्यार एक सुखद अहसास है, जो सिर्फ किस्मत वालों को ही मिलता है। हालांकि ये अहसास कई बार हमारे दुखों का कारण भी बन जाता है। जब-जब कुंडली में ग्रहों की स्थिति में बदलाव होता है, तब-तब लोगों के जीवन में परिवर्तन देखने को मिलता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 7 जून 2025 को ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। जबकि राहुकाल सुबह में 09:05 से लेकर 10:45 मिनट तक रहेगा। शनिवार को सुबह 11 बजकर 17 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, जिसके बाद परिघ योग का आरंभ होगा। जबकि प्रात: काल 2 बजकर 28 मिनट पर मंगल का सिंह राशि में गोचर होगा। चलिए अब जानते हैं 7 जून को मंगल की विशेष कृपा किन-किन राशियों के लोगों को प्राप्त होने वाली है।
मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)
मेष राशि के जातक अपने पार्टनर की जरूरतों व भावनाओं को समझने की कोशिश करें और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करें। यदि आप इस बात पर ध्यान देते हैं तो आपके और साथी के बीच आई दूरियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी और प्रेम बढ़ेगा। सिंगल जातक दोस्तों के साथ मूवी देखने के लिए जा सकते हैं, जहां सोलमेट से मुलाकात होने के योग नहीं हैं।
- उपाय- चीनी या धन का दान करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 17
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें।
वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)
विवाहित जातक अपने साथी के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां रोमांटिक पल साझा करने की संभावना है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, वो साथी संग मूवी डेट का आनंद लेंगे।
- उपाय- गरीबों को सफेद कपड़ों का दान करें।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 04
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- किसी से बेवजह हंसी-मजाक न करें।
मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)
विवाहित जातकों के प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और जीवनसाथी को समझने का अवसर मिलेगा। अपने साथी को खुश करने के लिए आप घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का इंतजाम कर सकते हैं। सिंगल जातकों की सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी, जिसके कारण ज्यादातर समय घर पर ही रहेंगे।
- उपाय- मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें।
कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)
विवाहित जातकों का मूड खराब रहेगा, जिसके कारण जीवनसाथी और ससुराल वालों से बेवजह झगड़ा होगा। रिश्तेदारों के साथ पहले से कहीं घूमने जाने का प्लान बना हुआ था तो वो भी टल सकता है। अविवाहित जातकों को मंगल देव की विशेष कृपा से करियर से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। लेकिन रिश्ता पक्का होने के प्रबल योग नहीं हैं।
- उपाय- शंख की पूजा करें।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 11
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- शराब से दूरी बनाएं।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले
सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)
जो लोग शादीशुदा हैं, उनके ऊपर काम का दबाव रहेगा और किसी न किसी कारण भागदौड़ करनी पड़ेगी। इसी वजह से जीवनसाथी संग वक्त बिताने का मौका नहीं मिलेगा। अविवाहित जातक घरवालों के साथ सुनहरा वक्त बिताएंगे, जिससे संबंधों में गहराई आएगी।
- उपाय- चावल खरीदकर घर लाएं।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 03
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- सेहत पर ध्यान दें और तला-भुना खाना न खाएं।
कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)
विवाहित कपल के बीच मतभेद चल रहे हैं तो अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और एक-दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। इससे आपसी समझ और प्रेम दोनों बढ़ेगा। सिंगल जातकों को इस समय बेहद सावधान रहना है। किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। खासकर प्यार के मामले में विश्वास न करें।
- उपाय- मां लक्ष्मी और विष्णु जी की साथ में पूजा करें। साथ ही उन्हें फल, फूल, मिठाई और अक्षत अर्पित करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 01
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- किसी का मजाक न उड़ाएं।
तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)
रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी के साथ कैंडल लाइट डिनर का आनंद लेंगे। विवाहित जातकों की जिम्मेदारी बढ़ेगी, जिसके कारण दबाव रहेगा। यदि आपने अपने गुस्से को काबू करने की कोशिश नहीं की तो आपका जीवनसाथी संग झगड़ा भी हो सकता है।
- उपाय- गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 29
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- मेहनत करने से दूर न भागें।
वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)
विवाहित जातकों की लव लाइफ मंगल की कृपा से बेहतर होगी। जीवनसाथी संग लड़ाई चल रही है तो बातचीत से गलतफहमी और दूरियां कम होंगी। जो लोग विवाहित हैं, उनकी कुंडली में विवाह का प्रबल योग है। किसी परिचित व्यक्ति के घर से शादी का रिश्ता आ सकता है।
- उपाय- मां लक्ष्मी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 17
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें।
धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)
यदि आपका रिश्ता अपने साथी के साथ सही नहीं चल रहा है तो उनसे बातचीत करें और बिना डरे हर बात बोलें। इससे आपके रिश्ते में आई गलतफहमियां दूर होंगी और दोनों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा। वहीं जो लोग अविवाहित हैं, उनके ऊपर मंगल ग्रह की कृपा बनी हुई है। करियर में जल्द आपको ऊंचा मुकाम हासिल होगा। लेकिन प्रेमी से मिलने के योग नहीं हैं।
- उपाय- झाड़ू खरीदकर घर लाएं।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 26
- लकी दिशा- उत्तर
- सावधानी- प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान दें।
मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)
विवाहित जातक अपने पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें। उन्हें अनदेखा करने की जगह उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते में आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में सच्चे प्यार का आगमन दिन खत्म होने से पहले हो सकता है।
- उपाय- घर में शंख स्थापित करें।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 18
- लकी दिशा- पूर्व
- सावधानी- हर किसी से मजाक करने से बचें।
कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)
कपल के बीच कोई गलतफहमी है तो उसे तुरंत दूर करने की कोशिश करें। इससे आपका अपने साथी से रिश्ता मजबूत होगा और दूरियां कम होने लगेंगी। जो लोग सिंगल हैं, वो अपने घर पर ही रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के योग नहीं हैं।
- उपाय- देवी तुलसी की पूजा करें और जड़ में पानी अर्पित करें।
- शुभ रंग- ब्लू
- शुभ अंक- 20
- लकी दिशा- पश्चिम
- सावधानी- उत्साह में आकर कोई फैसला न लें।
मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)
विवाहित जातक अपने पार्टनर के साथ खुलकर बात करें और कोई बात न छुपाएं। छोटी से छोटी बात उनके साथ शेयर करें। इससे रिश्ते में आई गलतफहमी दूर होगी और समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों की कुंडली में विवाह का योग है। लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
- उपाय- घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
- शुभ रंग- वाइट
- शुभ अंक- 14
- लकी दिशा- दक्षिण
- सावधानी- पर्सनल लाइफ पर फोकस करें।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: स्वराशि मिथुन में बुध ने किया गोचर, इन 3 राशियों की कुंडली में धन-संपत्ति के योग
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
18 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines