Love Rashifal: सिद्धि योग के प्रभाव से 3 राशियों को मिलेगा सच्चा प्यार, 1 का टूट सकता है दिल!  

Love Rashifal 29 January 2025: सिद्धि योग के शुभ प्रभाव से सिंगल लोगों को जल्द ही उनका सोलमेट मिल सकता है। लेकिन कुछ लोगों का दिल भी टूट सकता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि प्यार के मामले में बुधवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 29 जनवरी 2025 का लव राशिफल।

Love Rashifal 29 January 2025

लव राशिफल 29 जनवरी 2025

Love Rashifal 29 January 2025: ज्योतिष शास्त्र में सिद्धि योग का वर्णन किया गया है, जिसका आमतौर पर राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 29 जनवरी 2025 को माघ माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। साथ ही लाभकारी सिद्धि योग बन रहा है, जिसका सीधा प्रभाव बुधवार को 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं ये दिन प्यार-रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन प्यार के मामले में यादगार रहेगा। लव लाइफ में चल रही टेंशन दूर होगी। रात के समय साथी संग अच्छा समय बिताएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

वृषभ राशि

परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसके कारण साथी संग समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा। सिंगल जातकों की दिन खत्म होने से पहले बुधवार को सच्चे प्यार से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- हरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

लव लाइफ में सब कुछ सही नहीं चल रहा है, तो समस्याएं जल्द दूर होंगी। साथी को आपकी और रिश्ते की अहमियत का अहसास होगा, जिसके बाद उनके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

कर्क राशि

जीवनसाथी संग पूरा दिन बिताएंगे, जिससे उन्हें जानने का अच्छा मौका मिलेगा। यदि आप रिलेशनशिप में हो, तो बुधवार को साथी से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

सिंह राशि

रिश्तों में मजबूती आने से आने वाला समय यादगार रहेगा। जो लोग लंबे समय से सिंगल हैं, उन्हें उनका कोई मित्र प्रपोज कर सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

विज्ञापन

कन्या राशि

लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएगा। कपल्स के बीच चल रहा विवाद खत्म होगा, जिसके बाद कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

तुला राशि

प्यार का इजहार करने के लिए बुधवार का दिन शुभ है। कपल्स के लिए भी ये दिन अच्छा रहने वाला है। आधे से ज्यादा दिन साथी के साथ बिताएंगे, जिससे उन्हें अच्छे से जानने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

प्रियतम के साथ रोमांटिक समय बिताने से दिन खास बनेगा। सिंगल लोगों के जीवन में प्यार का आगमन इस समय नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

धनु राशि

किसी कारण कपल्स को अकेले में समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। जो लोग सिंगल हैं और लंबे समय से अपने साथी का इंतजार कर रहे हैं, उनसे उनका कोई मित्र प्रेम का इजहार कर सकता है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मकर राशि

जो लोग शादीशुदा हैं या जो लोग किसी के साथ रिश्ते में हैं, उनका दिन प्यार के मामले में अच्छा नहीं रहेगा। बेकार की बात पर कपल्स की खटपट हो सकती है। दिन खत्म होने से पहले सिंगल लोगों का रिश्ता तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कुंभ राशि

सिंगल लोगों का अकेलापन फिलहाल खत्म नहीं होगा। कपल्स के बीच चल रही खटपट खत्म नहीं होगी।

शुभ रंग- सुनहरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 6

मीन राशि

सच्चे प्रेम से मुलाकात होने के कारण सिंगल लोगों का दिन खास बनेगा। जो लोग शादीशुदा हैं या जो लोग लंबे समय से किसी के साथ रिश्ते में हैं, उनका दिन रोजाना की तुलना में अच्छा नहीं रहेगा। कपल्स के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- स्लेटी

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ