Love Rashifal 26 December 2024: ज्योतिष में धृति योग का खास महत्व है, जिसका आमतौर पर राशियों के ऊपर शुभ प्रभाव पड़ता है। इस योग में किए गए कामों में साधक को सफलता जरूर मिलती है। वैदिक पंचांग के मुताबिक, 26 दिसंबर 2024, दिन गुरुवार को पौष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। साथ ही धृति योग बन रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों के जीवन में प्रेम का स्तर बढ़ेगा। इसके अलावा सिंगल लोगों को उनका सच्चा प्यार भी मिल सकता है।
यदि आप भी जानना चाहते हैं कि गुरुवार का दिन आपके हित में रहेगा या नहीं, तो इसके लिए पढ़ें 26 दिसंबर का लव राशिफल।
मेष राशि
शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां पहले के मुकाबले और ज्यादा बढ़ सकती हैं, जिसके कारण मन पूरे दिन परेशान रहेगा। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनकी कुंडली में ब्रेकअप का योग बन रहा है।
वृषभ राशि
यदि आपने अपने रिश्ते पर खास ध्यान नहीं दिया, तो संबंधों में दरार आने की संभावना है। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा समय पार्टनर के साथ बिताने का प्रयास करें और जितना हो सके उन्हें समझाने की कोशिश करें। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
मिथुन राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में मजबूती आएगी। आपका पार्टनर आपको डेट पर ले जाकर कोई सरप्राइज दे सकता है। उम्मीद है कि ये वो ही सरप्राइज होगा, जिसका आपको काफी दिनों से इंतजार था।
शुभ अंक- 6
कर्क राशि
जिन लोगों के घर में उनके रिश्ते को लेकर बात चल रही है, फिलहाल उनकी शादी तय होने में परेशानी आ सकती है। दांपत्य जीवन में चल रहा तनाव कम होगा और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
सिंह राशि
पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन दूर होगी। घरवालों के सहयोग से आप अपने पार्टनर को मनाने में सफल होंगे। दोपहर के बाद कहीं बाहर जाने का प्लान भी आपका पार्टनर बना सकता है। वहीं जो लोग सिंगल हैं और उनके माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ते की तलाश कर रहे हैं, उन्हें प्रातः काल में खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कन्या राशि
सिंगल जातकों का नए फ्रेंड के साथ रिश्ता मजबूत होगा। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्रेम में भी बदल सकती है। प्यार और रोमांस के मामले में शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको खुश करने के लिए पूरा दिन आपके साथ घर पर बिताएंगे।
तुला राशि
किसी पुराने दोस्त से सिंगल जातकों का रिश्ता उनके माता-पिता तय कर सकते हैं। शादीशुदा जातकों की मैरिड लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। सिंगल लोगों के जीवन में भी प्रेम की कमी नहीं रहने वाली है।
वृश्चिक राशि
शादीशुदा जातकों के लव रिलेशन में मजबूती आने की संभावना है। पुरानी बातों को अनदेखा करेंगे, तो सब कुछ सही रहेगा। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसका नकारात्मक असर रिश्ते पर भी पड़ेगा।
धनु राशि
विवाहित कपल अपने भविष्य को लेकर बातचीत कर सकते हैं। पिछले कई दिनों से जिस बात को लेकर आप परेशान चल रहे थे, उस बारे में भी पार्टनर से बात करना अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन प्रेमी के साथ यादगार व्यतीत होने वाला है।
मकर राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने पार्टनर के साथ पूरे दिन रोमांटिक पल साझा करेंगे। इससे आप दोनों को एक दूसरे को जानने का अच्छा मौका मिलेगा, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी और प्यार बढ़ेगा। वहीं जिन लोगों को अभी तक अपना सच्चा प्यार नहीं मिला है, उनके जीवन में जल्द प्रेम के दस्तक देने की संभावना है।
कुंभ राशि
हाल ही में अगर आपका ब्रेकअप हुआ है और आपके माता-पिता आपकी शादी के लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें जल्द खुशखबरी मिलने की संभावना है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है या जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनके प्रेम जीवन में स्थिति पहले के मुकाबले सामान्य रहेगी।
मीन राशि
रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का लवर से झगड़ा हो सकता है। लड़ाई के दौरान यदि आपने अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखा, तो अंत में आपका पार्टनर आपसे अलग होने की बात कर सकता है। वहीं जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनका दिन कुछ खास रोमांटिक नहीं रहने वाला है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।