Grah Gochar 2024: क्रिसमस पर केंद्र दृष्टि योग से 3 राशियों को होगा फायदा, आर्थिक तंगी होगी दूर!

Zodiac Signs: क्रिसमस के दिन महाफलदायी ‘केंद्र दृष्टि योग’ का निर्माण हो रहा है, जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं केंद्र दृष्टि योग किन-किन राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

Grah Gochar 2024

ग्रहों के शुभ योग से क्रिसमस पर होगा लाभ!

Zodiac Signs: साल 2025 जल्द शुरू होने वाला है, जिससे पहले क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा। 25 दिसंबर 2024, दिन बुधवार को विश्वभर में क्रिसमस मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार क्रिसमस का दिन कुछ लोगों के लिए यादगार रहने वाला है।

विज्ञापन

दरअसल, इस शुभ दिन गुरु और शनि ग्रह 90 डिग्री यानी समकोण पर स्थित होंगे, जिसके कारण महाफलदायी ‘केंद्र दृष्टि योग’ बन रहा है। ये योग काफी शुभ माना जाता है, जिसका ज्यादातर राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। चलिए जानते हैं इस बार क्रिसमस का दिन किन-किन राशियों के लोगों के लिए खास रहने वाला है।

विज्ञापन

केंद्र दृष्टि योग से इन 3 राशियों को होगा फायदा!

मेष राशि

क्रिसमस का दिन मेष राशि के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। युवाओं का पिता जी संग चल रहा विवाद समाप्त होगा। घरवालों के साथ विदेश घूमने जाने का प्लान बन सकता है। नौकरीपेशा, दुकानदार और कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा, जिसके बाद वो जल्द अपने नाम पर मकान खरीद सकते हैं। उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य आने वाले कुछ दिनों तक सही रहने वाला है।

विज्ञापन

कर्क राशि

युवाओं को स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। छात्र वर्ग दोस्तों के साथ दो से तीन दिन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। जिन लोगों की शादी को काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक संतान का सुख नहीं मिला है, उन्हें जल्द खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वहीं जो लोग जॉब करते हैं, उनकी संपत्ति में इजाफा होने की संभावना है। कारोबारियों और दुकानदारों के काम का विस्तार होगा। धन लाभ होने से आर्थिक तंगी दूर होगी।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के लिए क्रिसमस का दिन खास रहने वाला है। शादीशुदा जातकों को सोलमेट से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में सहकर्मियों से उपहार मिलने की संभावना है। हाल ही में जिन लोगों ने खुद का काम शुरू किया है, उनके मुनाफे में वृद्धि होने की संभावना है। बदलते मौसम में उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य सही रहेगा। संपत्ति खरीदने के लिए ये समय सही है। कोर्ट में चल रहे विवाद से छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ