हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: 24 अक्टूबर को सूर्य-बुध गोचर, जानें 12 राशियों के प्रेम जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Love Rashifal: ज्योतिष दृष्टि से 24 अक्टूबर का दिन खास है क्योंकि इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर हो रहा है. इन दोनों ग्रहों के गोचर का शुक्रवार को 12 राशियों के प्रेम जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. यदि आप जानना चाहते हैं कि ये गोचर आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 24 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 24 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया और चतुर्थी तिथि रहेगी. साथ ही अनुराधा नक्षत्र, सौभाग्य योग, शोभन योग, तैतिल करण, गर करण और वणिज करण का निर्माण हो रहा है. इसके आलावा सूर्य ग्रह का स्वाति नक्षत्र और बुध ग्रह का वृश्चिक राशि में गोचर होगा. चलिए अब जानते हैं 24 अक्टूबर 2025 का लव राशिफल.

मेष राशि

विवाहित मेष राशि के जातकों के रिश्ते में परेशानियां उत्पन्न होंगी. यदि आपने बाहरी लोगों के हस्तक्षेप को बढ़ावा दिया तो आपका रिश्ता जल्द टूट भी सकता है.

वृषभ राशि

शादीशुदा वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन प्यार और रोमांस के मामले में बढ़िया रहेगा. आपको अपने साथी के साथ प्रकृति के बीच समय बिताने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

विवाहित मिथुन राशि के जातकों के विचार जीवनसाथी से मैच नहीं करेंगे, जिस कारण विवाद होना संभव है. हालांकि, संयम और समझदारी से आप अपने रिश्ते को संभाल सकते हैं.

कर्क राशि

जो लोग अपने जीवनसाथी से दूर रहते हैं, उन्हें उनसे मिलने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा आपके रिश्ते में विश्वास और मजबूती बढ़ेगी. वहीं, जो कर्क राशि के जातक सिंगल हैं, वह किसी पुराने दोस्त से कॉन्टैक्ट कर सकते हैं. उम्मीद है कि उनके साथ बातचीत करके आपको अच्छा लगेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

शादीशुदा सिंह राशि के जातकों की जीवनसाथी से छोटी-मोटी बातों पर अनबन होगी. यदि आपने स्थिति को संभालने के लिए कोई कदम नहीं उठाया तो बात ज्यादा बिगड़ भी सकती है.

कन्या राशि

विवाहित कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन कई मामलों में खास रहेगा. जहां एक तरफ आप अपने करियर को लेकर संतुष्ट होंगे. वहीं, दूसरी तरफ जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताने से सुकून मिलेगा. इसके अलावा आप उनसे भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं.

विज्ञापन

तुला राशि

सिंगल तुला राशि के जातकों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है. वहीं, जो लोग पहले से रिश्ते में बंध चुके हैं, उन्हें अपने साथी के साथ अकेले में ज्यादा समय बिताने का वक्त नहीं मिलेगा, लेकिन जितना भी समय आप उनके साथ बिताएंगे वह यादगार होगा.

वृश्चिक राशि

शादीशुदा वृश्चिक राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी के साथ अकेले में बातचीत करने का मौका मिलेगा. साथ ही आप पुराने विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता जरूर मिलेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Mahayuti 2025 Rashifal: ज्लद चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, तुला राशि में बनेगी बुध-सूर्य-चंद्र की महायुति

धनु राशि

विवाहित धनु राशि के लोगों की वाणी में मिठास रहेगी, जिस कारण पुराने विवाद सुलझेंगे. इसके अलावा जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना पर बातचीत करने के लिए उत्तम समय है. उम्मीद है कि आपका साथी आपकी भावनाओं को अच्छे से समझेगा.

विज्ञापन

मकर राशि

शादीशुदा मकर राशि के जातकों के रिश्ते में गलतफहमी उत्पन्न होगी. भरोसे की कमी के कारण आपका साथी आपकी बातों को नजरअंदाज कर किसी और व्यक्ति की बातों को अहमियत देगा. इससे आपका रिश्ता प्रभावित होगा.

कुंभ राशि

विवाहित कुंभ राशि के लोगों के गहरे रिश्ते में दरार आ सकती है. आपको अपने साथी पर विश्वास दिखाना होगा, अन्यथा इसका फायदा कोई और व्यक्ति उठाएगा और आप दोनों को अलग करने का प्रयास करेगा. सिंगल लोगों का दिन घरवालों के साथ रोजाना की तरह अच्छा व्यतीत होगा.

विज्ञापन

मीन राशि

शादीशुदा मीन राशि के जातकों के रिश्ते में ठंडापन रहेगा. आपका जीवनसाथी आपकी बातों को अहमियत नहीं देगा, बल्कि आपसे दूर रहने का प्रयास करेगा.

ये भी पढ़ें- Yuti 2025 Rashifal: शुरू हुआ 4 राशियों का गोल्डन टाइम, मिथुन राशि में बनी चंद्र-देवगुरु बृहस्पति की युति

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola