Love Rashifal: परिवर्तिनी एकादशी पर विष्णु जी होंगे 7 राशियों पर मेहरबान! जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Love Rashifal 14 September 2024: परिवर्तिनी एकादशी के शुभ दिन विष्णु जी के आशीर्वाद से 12 में से कुछ राशियों के लोगों को उनका सच्चा प्यार मिल सकता है। हालांकि कुछ लोगों का दिन रोजाना की तुलना में ज्यादा खराब रहेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपका कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें आज का लव राशिफल।

Love Rashifal 14 September 2024

लव राशिफल 14 सितंबर 2024

Love Rashifal 14 September 2024: हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से लव लाइफ में खुशियां भरी रहती हैं। इसके अलावा घर-परिवार में सुख-शांति, समृद्धि, धन, वैभव और यश का वास होता है। हालांकि इस दिन कई साल बाद रवि योग, शोभन योग और स्वार्थ सिद्ध योग का महासंयोग बन रहा है, जिसके कारण परिवर्तिनी एकादशी का महत्व अपने आप में बढ़ जाता है।

विज्ञापन

एकादशी के दिन बने महासंयोग से कुछ राशियों के लोगों को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि भगवान विष्णु के आशीर्वाद से आज का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा, तो इसके लिए पढ़ें 14 सितंबर 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

शादीशुदा लोग पार्टनर संग वाद-विवाद करने से बचें, अन्यथा भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से अविवाहित लोगों का रिश्ता शाम तक पक्का हो सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद कपल जल्द से जल्द अपने पुराने मतभेद को सुलझाने का प्रयास करें। अन्यथा आप दोनों के बीच आई दूरियों का फायदा कोई तीसरा व्यक्ति उठा सकता है। शादीशुदा कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने से दूरियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

मिथुन राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि अपने पार्टनर से नाराज हैं, तो पुरानी बातों को खत्म करके लव पार्टनर से बात करने का प्रयास करें। अन्यथा स्थिति दिन-प्रतिदिन और खराब होती चली जाएगी। शादीशुदा कपल के बीच यदि मतभेद चल रहे हैं, तो भगवान विष्णु के आशीर्वाद से परिस्थिति अनुकूल होती दिखाई दे रही है।

शुभ रंग- गोल्डन

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

विज्ञापन

कर्क राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर से फालतू की बातें करना भारी पड़ सकता है। शादीशुदा कपल यदि अपने व्यवहार में विनम्रता लाएंगे, तो प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने रिश्ते के भविष्य को लेकर पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं, जिसके कारण उनके मन में चल रहे गलत विचार समाप्त होंगे। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उन्हें अपने स्वभाव में विनम्रता लानी होगी। अन्यथा पार्टनर और आपका झगड़ा हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

विज्ञापन

कन्या राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का मन किसी बात को लेकर विचलित रह सकता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव उनके संबंध पर भी पड़ सकता है। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, वह अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 1

तुला राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग यदि अपने खराब होते हुए रिश्ते को लेकर परेशान हैं, तो इस बारे में पार्टनर से बात करने का प्रयास करें। अन्यथा आप डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। न्यूली मैरिड लोगों का पार्टनर उनसे अपने मन की बात कर सकता है, जिससे आप दोनों के बीच आई दूरियां समाप्त होंगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- वाइट

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग अपने पार्टनर से लड़ने की जगह उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करेंगे, तो ये उनके रिश्ते के लिए बेहतर होगा। शादीशुदा और सिंगल लोगों का दिन मिलाजुला रह सकता है।

शुभ रंग- ब्लू

विज्ञापन

शुभ अंक- 5

धनु राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर से एकांत में बात करने का अवसर मिलेगा, जिससे आप अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से पार्टनर के सामने व्यक्त कर पाएंगे। इससे आप दोनों के बीच आई गलतफहमियां कम होंगी। शादीशुदा कपल के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा, जिससे रिश्ता मजबूत होगा।

विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 10

विज्ञापन

मकर राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को यदि अपने पार्टनर पर शक है, तो इस बारे में उनसे बात करने का प्रयास करें। नहीं तो एक छोटी-सी गलतफहमी आपके रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है। शादीशुदा लोग बेवजह किसी बात को हवा न दें। अन्यथा पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 01

कुंभ राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर पर शक करने की जगह उनसे बात करने का प्रयास करें। ये आपके रिश्ते के लिए बेहतर होगा। सिंगल लोग यदि किसी दोस्त को प्रपोज करने के बारे में सोच रहे हैं, तो एकादशी के दिन आप अपने मन की बात उनसे कह सकते हैं।

विज्ञापन

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

मीन राशि

अविवाहित लोगों का परिवर्तिनी एकादशी के दिन रिश्ता पक्का हो सकता है। इसके अलावा रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के बीच भी भगवान विष्णु के आशीर्वाद से सब कुछ सही रहने वाला है।

शुभ रंग- भूरा

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

विज्ञापन

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ