---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kanya Sankranti के दिन करें ये 3 चमत्कारी उपाय; खुलेंगे सफलता के द्वार, जमकर बरसेगा पैसा!

Kanya Sankranti: साल 2024 में 16 सितंबर को सूर्य देव कन्या राशि में गोचर करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति कहा जाता है। इस शुभ दिन कुछ विशेष उपायों को करने से सूर्य देव को प्रसन्न किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कन्या संक्रांति के उन्हीं तीन प्रभावशाली उपायों के बारे में, जिन्हें इस दिन करना शुभ होता है।

---विज्ञापन---

Kanya Sankranti 2024: नवग्रहों में सूर्य देव का खास महत्व है। जब भी सूर्य का किसी राशि में गोचर यानी प्रवेश होता है, तो उसी नाम से उस संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति के रूम में मनाया जाएगा। इस शुभ दिन सूर्य देव की पूजा करने के साथ-साथ पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ होता है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष उपायों को करके हमेशा-हमेशा के लिए पैसों की कमी से भी छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए कन्या संक्रांति के उन तीन चमत्कारी उपायों के बारे में, जिन्हें करने से सफलता के नए द्वार आपके लिए खुल सकते हैं।

कन्या संक्रांति के अचूक उपाय

  • कन्या संक्रांति के शुभ दिन प्रात: काल किसी पवित्र नदी में स्नान करें। इसी के साथ पिंडदान करें, जिससे आपको पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराएं। जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। इससे आपको महापुण्य मिलेगा, जिससे कुंडली में मौजूद ग्रह शांत होंगे। इसके अलावा पैसों की कमी से भी छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 12 राशियों पर मेहरबान होंगे गणेश जी! पंडित सुरेश पांडेय से जानें गजानन को प्रसन्न करने के उपाय

---विज्ञापन---
  • कन्या संक्रांति के शुभ दिन भगवान सूर्य की पूजा जरूर करनी चाहिए। इसके लिए उन्हें जल से अर्घ्य दें। किसी ब्राह्मण की मदद से सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा करें। इस उपाय से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, जिससे आपका और आपके पिता का रिश्ता मजबूत होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • सूर्य देव की पूजा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, जिससे जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलते हैं। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कन्या संक्रांति के दिन घर के मंदिर में एक चौकी लगाएं। उसके ऊपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। चौकी पर सूर्य देव की मूर्ति और पानी से भरे एक कलश की स्थापना करें। इसके बाद देवता को अक्षत, चंदन और रोली चढ़ाएं। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का कम से कम तीन बार जाप करें। अंत में आरती करके पूजा का समापन करें।

ये भी पढ़ें- Gochar 2024: मालव्य योग से 3 राशियों के धन-करियर में होगी वृद्धि! शुक्र भी रहेंगे मेहरबान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 13, 2024 01:04 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola