---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Gochar 2024: मालव्य योग से 3 राशियों के धन-करियर में होगी वृद्धि! शुक्र भी रहेंगे मेहरबान

Shukra Gochar 2024: 18 सितंबर को दोपहर 02:04 मिनट पर शुक्र के गोचर के साथ मालव्य योग का निर्माण होगा, जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के लोगों का भाग्य चमक जाएगा। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिनके लिए ये योग खुशियों की चाबी लेकर आएगा।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मालव्य योग को अतिशुभ माना जाता है। जिन लोगों का जन्म मालव्य योग में होता है, उन्हें अपार धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इन लोगों को जीवन में हर चीज आसानी से प्राप्त हो जाती है। किसी भी चीज को पाने के लिए ज्यादा संघर्ष नहीं करना होता है। इस योग का निर्माण तब होता है, जब शुक्र देव स्वयं राशि या उच्च राशि में गोचर करते हैं। वृषभ और तुला ये दोनों ही राशि शुक्र देव की हैं। इसके अलावा मीन को शुक्र की उच्च राशि माना जाता है। चलिए जानते हैं इस बार मालव्य योग का निर्माण सितंबर माह में किस दिन हो रहा है और उससे किन-किन राशियों के जातकों को लाभ होगा।

कब होगा शुक्र गोचर?

शुक्र देव को धन-संपत्ति, यश और लग्जरी लाइफ का कारक ग्रह माना जाता है। जो एक ग्रह में मात्र 28 दिन तक विराजमान रहते हैं। ऐसे में समय-समय पर शुक्र के राशि परिवर्तन से शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 सितंबर 2024 को शुक्र देव अपनी राशि तुला में गोचर करेंगे, जिसके कारण मालव्य योग का निर्माण होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शोभन योग का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव? पढ़ें आज का राशिफल

मालव्य योग का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

शुक्र गोचर के कारण मेष राशि के सातवें भाव में मालव्य योग का निर्माण होगा, जिसके प्रभाव से इस राशि के लोगों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके अलावा हर काम में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होने की संभावना है। कारोबारियों को तगड़ा मुनाफा हो सकता है। शादीशुदा लोगों को पैतृक संपत्ति से अपार लाभ होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

मालव्य योग का निर्माण तुला राशि के लोगों की कुंडली के लग्न भाव में हो रहा है, जिसके प्रभाव से इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। इसी के साथ धर्म-कर्म के कार्य में रुचि बढ़ती दिखाई दे रही है, जिससे मन और दिमाग शांत रहेगा। कार्यस्थल पर भी वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। तुला राशि के लोगों के लंबे समय से अटके हुए काम समय के साथ पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पैसों की तंगी से भी मुक्ति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

शुक्र देव के मेहरबान होने से वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। युवाओं के आमदनी के स्रोत में बढ़ोतरी होगी, जिससे बहुत बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति और वेतन दोनों में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। कब्ज की समस्या में भी आराम मिल सकता है। इसके अलावा वैवाहिक जीवन में भी शांति बने रहने के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Bhuvaneshwari Jayanti 2024: भुवनेश्वरी जयंती के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, सुख-समृद्धि और धन से भरा रहेगा घर!

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

---विज्ञापन---

First published on: Sep 13, 2024 09:52 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola