हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Love Rashifal: चंद्र की कृपा से 3 राशियों की पार्टनर संग खत्म होंगी दूरियां, पढ़ें बुधवार का लव राशिफल

Love Rashifal 11 June: साल 2025 में 11 जून को चंद्र देव धनु राशि में गोचर करेंगे, जिसके प्रभाव से कई राशियों की लव लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी। चलिए जानते हैं आपको 11 जून 2025 को चंद्र की कृपा प्राप्त होगी या नहीं। 

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Love Rashifal 11 June 2025: दैनिक राशिफल के जरिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आने वाले समय के बारे में पता चल सकता है। हालांकि, जब-जब जन्म कुंडली में ग्रहों की जगह बदलती है तो उसके प्रभाव से मेष से लेकर मीन राशिवालों की लव लाइफ में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 11 जून 2025 को दोपहर 1 बजकर 13 मिनट तक ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी, जिसके बाद प्रतिपदा तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल दोपहर में 12 बजकर 26 मिनट से लेकर 02 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

गणेश जी को समर्पित बुधवार को साध्य योग और शुभ योग भी बन रहा है। जबकि रात 8 बजकर 10 मिनट पर चंद्र ग्रह का धनु राशि में गोचर होगा। चलिए अब जानते हैं 11 जून 2025 को चंद्र गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

चंद्र की कृपा से विवाहित जातकों की पार्टनर संग दूरियां खत्म होंगी और रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके ऊपर अकेलापन हावी होगा और मन बेचैन रहेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- बुधवार को व्रत रखें और गणेश जी की सुबह-शाम पूजा करें।
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 18
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- संपत्ति खरीदने और बेचने दोनों से बचें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, औ)

जिन कपल के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं, वो साथी संग समय बिताने पर ध्यान दें। बुधवार को जीवनसाथी से शॉपिंग पर जाने के लिए कहेंगे तो अच्छा रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, वो दोस्तों के साथ किसी शांतिपूर्ण जगह पर जा सकते हैं। जहां जाकर आपको सुखद अनुभव होगा।

  • उपाय- गणेश जी के चरणों में गंगाजल अर्पित करें।
  • शुभ रंग- ब्राउन
  • शुभ अंक- 29
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- किसी करीबी का मजाक न उड़ाएं।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जाने के लिए उत्साहित रहेंगे। हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो भी पार्टनर के साथ खरीदारी का आनंद लेंगे।

विज्ञापन
  • उपाय- गणेश जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं।
  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 04
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- सलाह देने से बचें।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

जो लोग विवाहित हैं, उनके रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव और पार्टनर के प्रति सहानुभूति बढ़ेगी। हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, वो अपने पार्टनर के साथ आनंदमय पल साझा करेंगे।

  • उपाय- गणेश जी को मिठाई, फल और पान का भोग लगाएं।
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 17
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- बेवजह किसी के मसले में न बोलें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

विवाहित जातकों के रिश्ते में गहराई और जुनून बढ़ेगा। चंद्र की कृपा से आपके और पार्टनर के बीच की दूरियां बातचीत से खत्म होती चली जाएंगी। सिंगल जातक अपने क्रश के साथ किसी खास जगह पर जाएंगे, जहां आप उनके साथ नए अनुभव साझा करेंगे।

विज्ञापन
  • उपाय- नीले रंग की चीजों का दान करें।
  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 26
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- बात-बात पर गुस्सा न करें।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: छप्परफाड़ कमाई करने के लिए तैयार हो जाएं ये 3 राशियां, चंद्र ने किया अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

विवाहित जातकों को पार्टनर संग दूरियां महसूस हो रही हैं तो वो खत्म होंगी। हाल के दिनों में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, उनके ऊपर अकेलापन हावी रहेगा। जिससे बचने के लिए आप दोस्तों के साथ समय बिताएंगे तो अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- नागों को दूध पिलाएं।
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 01
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- किसी का मजाक न उड़ाएं।

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

रिश्ते में संवाद की कमी और गलतफहमी के कारण विवाहित कपल के बीच दूरियां बढ़ेंगी। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन सामान्य रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर अनबन न हो, इस पर खास ध्यान दें।

  • उपाय- नाग देवता की पूजा करें।
  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 23
  • लकी दिशा- पश्चिम
  • सावधानी- पेड़-पौधों को काटने से बचें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

विवाहित कपल के बीच संवाद की कमी, गलतफहमी और अनबन के कारण रिश्ता टूटने की स्थिति पैदा हो सकती है। सिंगल जातकों को धैर्य रखना होगा। जल्दबाजी और किसी की बातों में आकर प्रेम जीवन से जुड़ा कोई फैसला न लें। खासकर अपनी मर्जी के खिलाफ जाकर रिश्ते के लिए हां न कहें।

विज्ञापन
  • उपाय- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 11
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- काले रंग के कपड़े पहनने से बचें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

सिंगल जातकों को उनके दोस्त का कोई मित्र सोशल मीडिया के जरिए प्रपोज कर सकता है। लेकिन जब तक आप अपनी भावनाओं को लेकर स्पष्ट न हों, तब तक कोई जवाब न दें। विवाहित जातक अपने साथी के ऊपर किसी भी चीज का दबाव न बनाएं। इस समय उन्हें अकेला छोड़ना ही अच्छा रहेगा।

  • उपाय- चांदी से बनी पायल मां पार्वती के चरणों में अर्पित करें।
  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 25
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- जमीन खरीदने से बचें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

विवाहित जातकों की शादी टूटने के योग बन रहे हैं। इसलिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें और रिश्ते में गलतफहमी को पैदा न होने दें। जो लोग सिंगल हैं और अभी तक एक बार भी रिलेशनशिप में नहीं आए हैं, उनकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होने के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन
  • उपाय- शिव जी और देवी पार्वती को मीठी चीज का भोग लगाएं।
  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 14
  • लकी दिशा- पूर्व
  • सावधानी- संपत्ति का सौदा फाइनल न करें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

हाल के दिनों में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका साथी से संवाद की कमी, गलतफहमी और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान न करने के कारण ब्रेकअप हो सकता है। विवाहित जातकों का ज्यादातर समय घर के काम में निकल जाएगा, जिस कारण जीवनसाथी को वक्त नहीं दे पाएंगे।

  • उपाय- गणेश मंत्रों का जाप करें।
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 05
  • लकी दिशा- दक्षिण
  • सावधानी- लोन लेने से बचें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

विवाहित जातक अपने साथी पर किसी भी चीज का दबाव न बनाएं और बात-बात पर उन्हें ताने न दें। अन्यथा ज्यादा समय तक आपकी शादी नहीं चल पाएगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी जन्म कुंडली में विवाह का योग है। इस समय साथी से शादी करने की बात करना सही रहेगा।

विज्ञापन
  • उपाय- देवी ललिता की पूजा करें।
  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 09
  • लकी दिशा- उत्तर
  • सावधानी- फालतू चीजों पर खर्चा न करें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: यात्रा, गृह प्रवेश से लेकर संपत्ति खरीदने का, पंडित सुरेश पांडेय से जानें शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola