आज से खरमास समाप्त लेकिन 27 अप्रैल तक नहीं कर सकेंगे शुभ कार्य, यह है बड़ी वजह

Surya Dev

Surya Dev

Kharmas 2023: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 14 अप्रैल 2023 को दोपहर 3.12 बजे सूर्य मीन राशि से निकल कर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा। शास्त्रों में खरमास को समस्त मांगलिक कार्यों के लिए अशुभ माना गया है। विशेषकर इस समय विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, उपनयन संस्कार आदि पर पूरी तरह से रोक मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खरमास समाप्त होने पर भी नहीं होंगे मांगलिक कार्य (Kharmas 2023)

सूर्य के मेष में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त हो जाएगा परन्तु शुभ कार्यों पर लगी रोक नहीं हटेगी। इसका कारण है कि इस समय देवगुरु बृहस्पति अस्त चल रहे हैं। गुरु अस्त होने पर भी समस्त मांगलिक कार्य रोक दिए जाते हैं। गुरु का उदय 27 अप्रैल को होगा, जिसके बाद हिंदू धर्म में सभी शुभ कार्य किए जा सकेंगे।

गुरु उदय के बाद कर सकेंगे सभी मांगलिक कार्य

पंचांग की गणना के अनुसार इसी माह 27 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को ब्रह्म मुहूर्त से पूर्व 2.07 बजे गुरु ग्रह उदय होगा। इसके साथ ही समस्त शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। इसके बाद देवशयनी एकादशी तक की समयावधि में आप नए कार्य आरंभ करने सहित सभी शुभ कार्य कर सकेंगे। यहां पर विवाह, गृह प्रवेश तथा मुंडन के मुहूर्त दिए जा रहे हैं जिन्हें आप अपनी सुविधानुसार चुन सकते हैं। ये सभी मुहूर्त मई माह के हैं।

विज्ञापन

विवाह के मुहूर्त: 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30 मई।
गृह प्रवेश के मुहूर्त: 6, 11, 15, 20, 22, 29 और 31 मई।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ