---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Ketu Gochar 2025: सिंह राशि में केतु गोचर से इन 3 राशियों को होगा महालाभ, छाया ग्रह देंगे धन, सफलता और शोहरत का वरदान!

Ketu Gochar 2025: 18 मई, 2025 को केतु ग्रह कन्या राशि के निकल सिंह राशि में गोकहर करेंगे, जो सूर्य के स्वामित्व में आती है। यूं तो यह गोचर सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन 3 राशियों यह गोचर धन, सफलता और शोहरत का वरदान देने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Ketu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में दो ग्रहों राहु और केतु को छाया ग्रह कहा जाता है, क्योंकि ये दोनों ग्रह भौतिक रूप से वास्तविक ग्रह नहीं है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को काफी प्रभावकारी ग्रह माना गया है। अंग्रेजी में इसे ‘शैडो प्लैनेट ‘ (Shadow Planet) और ‘नोड्स’ (Nodes) कहा जाता है। बता दें कि राहु और केतु चंद्रमा की कक्षा और पृथ्वी की कक्षा के प्रतिच्छेदन बिंदु हैं यानी जहां पर ये दोनों कक्षाएं एक-दूसरे को क्रॉस करती हैं। इस गणितीय बिंदु को वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु नाम दिया गया है, जिसका ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है।

सिंह राशि में केतु गोचर का ज्योतिष महत्व

अभी केतु ग्रह कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जो बुध के स्वामित्व वाली राशि है। लेकिन 18 मई, 2025 के बाद परिस्थतियां बदल जाएंगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, रविवार 18 मई, 2025 को दोपहर बाद 4 बजकर 30 मिनट पर केतु ग्रह कन्या राशि के निकल सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि सूर्य के स्वामित्व में आती है। सिंह राशि नेतृत्व और सत्ता से जुड़ी है। केतु का प्रभाव नेताओं और प्रभावशाली लोगों लाभकारी साबित हो सकता है। दूसरी ओर केतु के सिंह राशि में प्रवेश करने पर जो व्यक्ति अत्यधिक भौतिक सुखों में लिप्त रहते हैं, अवांछनीय काम करते हैं, उनके जीवन में सुधार आएगा। आपसी संबंधों और सामाजिक नियमों में ठहराव आएगा। सिंह राशि रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति से जुड़ी है। केतु का प्रभाव व्यक्ति को नई रचनात्मक दिशाओं में ले जा सकता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: जब जीवन में छा जाए अंधेरा, तो याद रखें नीम करोली बाबा की ये 4 बातें, निराशा हो जाएगी दूर!

सिंह राशि में केतु गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र में केतु का गोचर (Transit) एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है, क्योंकि केतु आध्यात्मिकता, विरक्ति और परिवर्तन का प्रतीक है। 18 मई, 2025 को जब केतु ग्रह कन्या राशि से सिंह राशि में गोचर करेंगे, तो यह गोचर सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा, लेकिन 3 राशियों यह गोचर धन, सफलता और शोहरत का वरदान देने के योग दर्शा रहा है। इस समय का सही उपयोग करके इन राशियों के जातक अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मेष राशि

सिंह राशि में केतु गोचर मेष राशि वालों के लिए केतु का गोचर धन और सफलता का संकेत दे रहा है। यह समय आपके लिए नए अवसरों और उपलब्धियों से भरा हो सकता है। केतु की छाया आपको जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगी। आप जीवन में सफलता के नए मापदंड खड़े कर सकते हैं। व्यापार और करियर में सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत और लगन का परिणाम शीघ्र मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आपके लिए ध्यान और मेडिटेशन करना लाभदायक होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए केतु का गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। यह समय आपके लिए धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने वाला हो सकता है। केतु की छाया आपको आध्यात्मिक और रहस्यमय ज्ञान की ओर आकर्षित करेगी, जिससे आपकी आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत सामने आएंगे। व्यापार और करियर में नए अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत और लगन का परिणाम शीघ्र मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग लेना और ध्यान करना आपके लिए लाभदायक होगा।

---खबर नीचे जारी है---

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए केतु का गोचर विशेष रूप से लाभकारी होगा। यह समय आपके लिए नए अवसरों और सफलता के द्वार खोल सकता है। केतु की छाया आपको जीवन में नई दिशा और उद्देश्य प्रदान करेगी। व्यापार और नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। आपकी मेहनत और प्रयासों का सही मूल्यांकन होगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह समय नई योजनाओं को शुरू करने के लिए उत्तम है। आध्यात्मिक अभिरूचि विकसित होगी। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: यह रत्न धारण करते ही खिंची चली आती है सफलता और धन, ‘मनी मैग्नेट’ कहलाता है यह जेमस्टोन!

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Feb 18, 2025 04:12 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola