Karwa Chauth 2024: सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं। शादीशुदा महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा पार्टनर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। हालांकि करवा चौथ का व्रत काफी कठिन होता है, क्योंकि ये निर्जला उपवास होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल ये व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा।
वैदिक ज्योतिष की गणना के मुताबिक, इस साल करवा चौथ के दिन तीन अद्भुत संयोग बन रहे हैं। इस शुभ दिन व्यतिपात योग और बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा एक साथ गजकेसरी राजयोग, शश राजयोग और महालक्ष्मी राजयोग यानी तीन राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन सच्चे मन से देवी-देवताओं की आराधना करने से साधक के जीवन में चल रही समस्याएं जल्द समाप्त हो जाएंगी। साथ ही रिश्तों में भी मिठास बनी रहेगी। आइए जानते हैं वो तीन लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनके जातकों का भाग्य करवा चौथ के दिन चमक सकता है।
अद्भुत संयोग का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
करवा चौथ पर बन रहे 3 अद्भुत संयोग के प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों के जीवन में चल रही परेशानियों का अंत हो जाएगा। एकाग्रता शक्ति बढ़ने के साथ-साथ व्यवहार में मिठास बनी रहेगी। इसके अलावा बौद्धिक क्षमता में विस्तार होने की संभावना है। हर काम में भाग्य का साथ मिलने के कारण समय से जरूरी काम पूर्ण हो जाएंगे। परिवारवालों के बीच यदि अनबन चल रही है, तो मतभेद दूर होने की पूरी संभावना है। वहीं जिन लड़कियों को अपने लिए एक योग्य वर की तलाश है, उनकी खोज भी जल्द पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Shani Shukra Yuti: 28 जनवरी के बाद 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, शनि-शुक्र का मिलन रहेगा कष्टकारी!
सिंह राशि
करवा चौथ का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। महिला जातकों को हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे वो जल्द अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। छात्रों को स्कॉलरशिप मिल सकती है, जिसके कारण उनका विदेश में मनचाहे कॉलेज में पढ़ने का सपना सच हो सकता है। शादीशुदा जातकों के ऊपर मां करवा की कृपा बनी रहेगी, जिससे पति संग चल रहा मनमुटाव दूर होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहद खास रहेगा। शुभ योग के निर्माण से सभी क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इसके अलावा रुके हुए कार्य भी जल्द पूर्ण होंगे। घर व परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सुहागन महिलाओं को पति का भरपूर प्यार और साथ मिलेगा, जिससे आने वाले दिन यादगार रहेंगे। देवी करवा की विशेष कृपा से इस राशि के जातकों की कोई पुरानी इच्छा भी पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: इन 3 राशियों की खुल गई किस्मत! अपने ही नक्षत्र में हुआ सूर्य गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
59 mins agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines