Kachua Ring: ये 4 राशि वाले भूलकर भी ना पहने कछुए वाली अंगूठी, हो सकते हैं कंगाल!

Kachua Ring, Kachua Ring wearing Rule, Turtle Ring, कछुए वाली अंगूठी, कछुआ रिंग

ये 4 राशि वाले भूलकर भी ना पहने कछुए वाली अंगूठी, हो सकते हैं कंगाल!

विज्ञापन

Kachua Ring: कछुए को सफलता, लग्नशीलता, निरंतरता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र की मान्यता है कि घर में कछुए की मूर्ति रखना शुभ होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कछुआ भगवान विष्णु का ‘कच्छप्’ अवतार है। इसिलए ऐसी मान्यता है कि घर में कछुआ की मूर्ति रखने से बरकत बनी रहती है। इसके अलावा घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। फैशन के दौर में चांदी के कछुए की अंगूठी पहने का भी प्रचलन बढ़ा है। अधिकांश लोग कछुए की अंगूठी (Kachua Ring) पहने नजर आते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि कछुए की अंगूठी किन 4 राशइ के लोगों को नहीं पहनना चाहिए।

इन 4 राशि वालों को नहीं पहननी चाहिए कछुए वाली अंगूठी | Who Should not wear Kachua Ring

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, कछुए वाली अंगूठी (Kachua Ring) धारण करना शुभ है। हालांकि 4 राशि के लोगों को कछुए की अंगूठी (Kachua ki Anguthi) धारण करने से परहेज करना चाहिए। ज्योतिष (Jyotish) के जानकार बताते हैं कि मेष (Aries), कन्या (Virgo), वृश्चिक (Scorpio) और मीन राशि (Pisces) के जातकों को चांदी वाली चांदी की अंगूठी (Chani Ki Anguthi)  पहननी चाहिए। अगर इस राशि के लोग कछुए वाली अंगूठी पहने भी हैं तो उन्हें एक बार किसी ज्योतिषी से एक बार परामर्श जरूर कर लेना चाहिए। ऐसे में इन चार राशि के जातकों को कछुए वाली अंगूठी बेहद सावधानी के साथ धारण करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नौकरी, व्यापार पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा शुक्र ग्रह दशा भी खराब हो सकती है। जिससे आर्थिक संकट पैदा हो जाता है।

विज्ञापन

कछुए वाली अंगूठी पहनने के ये हैं फायदे | Kachua Ring Benefit

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कछुए वाली अंगूठी पहनने से जीवन की तमाम समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन से नकारात्मकता दूर हो जाती है। पौराणिक कथाओं में भगवान विष्णु के कच्छप अवतार का जिक्र है, इसलिए कछुए को भगवान विष्णु से जोड़ा जाता है और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना जाता है। मान्यता है कि इसे पहनने वाले का सोया भाग्य भी जाग जाता है और वो जीवन में बहुत तेजी से तरक्की के दरवाजे खुल जाते हैं। इसके अलावा धन के मार्ग खुलते हैं और तमाम दोष समाप्त हो जाते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ