Kaalchakra Today 30 August 2025: साल 2025 का 9वां यानी सितंबर माह धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से खास है। सितंबर में गणेश विसर्जन, सरस्वती पूजा और इंदिरा एकादशी आदि त्योहार हैं। साथ ही पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो रहा है, जिससे सनातन धर्म के लोगों की खास आस्था जुड़ी है। इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य, ग्रहों के सेनापति मंगल, ग्रहों के राजकुमार बुध और कई ग्रह राशि व नक्षत्र गोचर करेंगे। इसके अलावा मन, माता, मानसिक स्थिति और सुख के दाता चंद्र ग्रह की चाल 13 बार बदलेगी। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आना पक्का है।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कामकाज की दृष्टि से सितंबर का महीना मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि
नौकरीपेशा लोगों पर शनि ग्रह का प्रभाव रहेगा। काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ेंगी। इस दौरान आपके ऊपर काम का बोझ रहेगा। हालांकि, संघर्ष करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।
13 सितंबर तक मंगल देव आपके छठे भाव में रहेंगे, जिस कारण कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसके अलावा विरोधी सक्रिय हो जाएंगे। ऐसे में सतर्क रहना होगा। 13 सितंबर के बाद मंगल सातवें भाव में आ जाएंगे, जिसके कारण वाणी में उग्रता और कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा। ऐसे में आपको धैर्य के साथ काम करना होगा, तभी सफलता मिलेगी।
15 सितंबर से बुध देव मेष राशिवालों के छठे भाव में संचार करेंगे, जिस कारण नौकरी में सुधार होगा और पुरानी दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। सूर्य देव 17 सितंबर के बाद आपके छठे भाव में संचार करेंगे, जिस कारण सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है।
सितंबर महीने में कारोबारियों के खर्चों में वृद्धि होगी। साथ ही कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि शुक्र देव पूरे महीने शुभ फल देंगे। महीने के पहले भाग में शुक्र के कारण कारोबार में स्थिरता आएगी, जबकि दूसरे भाग में नई योजनाएं बनेंगी। हालांकि मंगल का गोचर कारोबारियों के लिए शुभ नहीं रहेगा। साझेदारी में विशेष सावधानी बरतनी होगी। खासकर गुस्से पर नियंत्रण रखें और क्लाइंट से विवाद करने से बचें।
गुरु गोचर से इस पूरे महीने मेष राशिवालों को लाभ होगा। कारोबार का विस्तार होगा और पुराने निवेश से भी लाभ होगा। हालांकि, इस महीने कारोबार में किसी भी तरह का जोखिम न उठाएं। इसके अलावा क्रोध और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
- पूरे महीने नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।
- हर मंगलवार हनुमान मंदिर जाएं। वहां जाकर उन्हें बूंदी के लड्डू और तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य राशियों के लिए सितंबर का महीना कामकाज की दृष्टि से कैसा रहेगा तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।