Kaalchakra: सितंबर में किस राशि पर कौन-सा ग्रह रहेगा मेहरबान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल
Kaalchakra Today: ज्योतिष दृष्टि से सितंबर का महीना खास है। इस महीने कई प्रभावशाली ग्रहों का एक से अधिक बार राशि व नक्षत्र गोचर हो रहा है। साथ ही चंद्र और सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में मनुष्य जीवन में अच्छा-खासा बदलाव आएगा। आइए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं सितंबर माह के राशिफल, ग्रह गोचर की स्थिति, ग्रहण की तिथि और शुभ मुहूर्त आदि के बारे में।
Kaalchakra Today 29 August 2025: कुछ ही दिनों में सितंबर माह का आरंभ हो जाएगा, जो ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इस महीने प्रभावशाली ग्रहों का राशि और नक्षत्र गोचर तो हो ही रहा है, साथ ही चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण भी लगेगा। 7 सितंबर को साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा, जो कि शनि की राशि कुंभ पर होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा। वहीं, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। ये एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
ग्रहों की बात करें तो 13 सितंबर तक मंगल देव कन्या राशि में रहेंगे, जिसके बाद वो तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं, 15 सितंबर तक शुक्र देव कर्क राशि में रहेंगे, जिसके बाद वो सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि 15 सितंबर को बुध देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा सितंबर में 13 बार चंद्र देव का राशि गोचर होगा।
विज्ञापन
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि नवग्रहों का मेष से लेकर मीन राशिवालों के सितंबर राशिफल पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपको सितंबर माह के शुभ मुहूर्त की सही तिथियों के बारे में पता चलेगा।
सितंबर में शनि ग्रह के कारण मेष राशि के जातक विदेश यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, खर्चे बढ़ेंगे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान करेंगी। इसके अलावा मानसिक तनाव भी रहेगा। 12 सितंबर तक मंगल आपके छठे भाव में रहेंगे, जिसके बाद वो सातवें भाव में गोचर करेंगे। इस महीने मंगल के कारण आपको कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस होगा और ज्यादा संघर्ष करना होगा। इसके अलावा रिश्तों के कारण तनाव भी महसूस हो सकता है। इस दौरान सफलता हासिल करने के लिए तेजी और सूझ-बूझ से फैसले लेने होंगे।
विज्ञापन
सूर्य के कारण सितंबर में मेष राशिवालों के रिश्तों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, लेकिन सरकारी नौकरी से लाभ होने के योग हैं। 14 सितंबर तक बुध देव आपके पांचवें भाव में रहेंगे, जिसके बाद वो छठे भाव में संचार करेंगे। इस दौरान रिश्तों में कुछ सुधार होना संभव है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी कार्यशैली में सुधार होगा और तरक्की मिलेगी।
15 सितंबर तक शुक्र देव आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे, जिसके बाद वो पांचवें भाव में संचार करेंगे। शुक्र की कृपा से इस महीने आपको पारिवारिक और वैवाहिक सुख भी मिल सकता है।
विज्ञापन
यदि आप जानना चाहते हैं कि अन्य राशियों को सितंबर माह में किस-किस ग्रह की कृपा से लाभ होगा तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।