---विज्ञापन---

ज्योतिष

Kaalchakra: मिलेगा सुख या बढ़ेगा तनाव, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा फरवरी का महीना? यहां जानें

Kaalchakra Today: फरवरी में सभी राशियों के लिए समय कैसा रहने वाला है आप पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं. फरवरी 2026 में किन लोगों को पैतृक संपत्ति मिल सकती है और किन लोगों का तनाव बढ़ सकता है? चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Author Edited By : Aman Maheshwari
Updated: Feb 2, 2026 10:25
Kaalchakra
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 2 February 2026: आज 2 फरवरी 2026, दिन सोमवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. आज से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है. यह महीना व्रत-त्योहार की दृष्टि से बहुत ही खास है. फरवरी में ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से महीना सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आप मासिक राशिफल से जान सकते हैं.

आज 2 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि, फरवरी 2026 में सभी राशियों के लिए समय कैसा रहेगात. किन लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और किन राशियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. आज के कालचक्र में इसके बारे में जानते हैं.

---विज्ञापन---

मेष राशि

मेष राशि वालों के घर में तनाव और बहस की स्थिति बनी रह सकती है. इसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. इस समय मंगल, बुध और शुक्र तीन ग्रह अस्त अवस्था में हैं ऐसे में घर में तनाव हो सकता है. लोग एक-दूसरे से नाराज हो सकते हैं. परिवार के सदस्यों के बीच अहंकार का टकराव हो सकता है. आपकी वाणी में कटुता आने के कारण परिवार में कलह हो सकती है. इससे गलतफहमी पैदा हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ पैसों और संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. जिसकी तबीयत खराब है वह अपना ख्याल रखें. आप घर का खाना खाएं. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. आप पूरे महीने हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान मंदिर जरूर जाएं. मंगलवार के दिन बंदरों को केला, गुड़ और चना खिलाना चाहिए.

यदि आप फरवरी 2026 में सभी 12 राशियों के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Vastu Tips: गेट पर लगी नेमप्लेट से प्रभावित होती है परिवार की तरक्की, जानें सही दिशा, डिजाइन और रंग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 02, 2026 10:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.