हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Kaalchakra Today: आज के कालचक्र में पितृ पक्ष अमावस्या तिथि पर पितरों को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में जानेंगे. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
पितृ अमावस्या राशि के अनुसार उपाय (Photo Credit - News24)

Kaalchakra Today 9 October 2026: आज 9 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज चतुर्दशी का श्राद्ध किया जाएगा. इस तिथि का समापन रात को 9 बजकर 35 मिनट पर होगा. इसके बाद अमावस्या आरंभ होगी. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात 9 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र रहेगा. ब्रह्म और इंद्र योग बनेगा. इसके साथ ही विष्टि, शकुनि और चतुष्पाद नक्षत्र रहने वाला है. आज दिशाशूल पश्चिम रहने वाला है.

आज के कालचक्र में पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि के उपायों के बारे में जानेंगे. पितृ पक्ष की अमावस्या तिथि कल 10 अक्टूबर को है. इसे सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जानते हैं. इसके साथ ही कल शनिश्चरी अमावस्या का संयोग बन रहा है. अमावस्या के दिन राशि के अनुसार उपायों को कर पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं. ऐसा करने से पितृ आपको शुभ परिणाम देंगे. आप ऊपर दिए गए कालचक्र के वीडियो में इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026 Date: कब शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि? जानिए तारीख और प्रतिपदा से लेकर नवमी तक सभी तिथियां

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों को पितरों की कृपा पाने और पितरों दोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ का उपाय करना चाहिए. पितृ विसर्जन अमावस्या पर पितृ दोष से मुक्ति के लिए पीपल के पेड़ की 108 बार परिक्रमा करें. दूध की खीर बनाकर पितरों के नाम से जान करें. आप जरूरतमंद लोगों को किताबें और दवाइयों का दान करें. नंगे पैर शिव मंदिर जाएं. आप शिवलिंग पर आंकड़े का फूल और धतूरा चढ़ाएं. ॐ अघोराय नमः मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग पितृ पक्ष अमावस्या पर पीपल की जड़ में दूध, गंगाजल, काले तिल, चीनी और चावल मिलाकर अर्पित करें. इसके साथ ही ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें. आप पीपल के पेड़ पर जनेऊ चढ़ाएं. नंगे पैर शिव मंदिर जाएं और आक के 21 फूल, कच्ची लस्सी और बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित करें. वृषभ राशि के लोगों को पितृ पक्ष से मुक्ति के लिए इन उपायों को करना चाहिए.

विज्ञापन

आप अन्य सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें. आज के कालचक्र में राशि अनुसार पितरों को प्रसन्न करने के उपायों के बारे में जान सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola