Magh Gupt Navratri 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में 4 नवरात्रि आती है। जिसमें से 2 गुप्त नवरात्रि होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पहली नवरात्रि माघ माह के शुक्ल पक्ष और दूसरी गुप्त नवरात्रि आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में आती है। बता दें कि माघ माह की गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी। बता दें इस नवरात्रि में माता की आराधना और साधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह की नवरात्रि तांत्रिक और अघोरियों के लिए प्रसिद्ध होती हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि गुप्त नवरात्रि में माता की आराधना किस विधि से करते हैं साथ ही पूजा सामग्री क्या है।
गुप्त नवरात्रि का महत्व
वैदिक शास्त्र के अनुसार, गुप्त नवरात्रि सनातन धर्म में बहुत ही बड़ा महत्व रखता है। बता दें कि इस नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा करते हैं। जो लोग मां दुर्गा के नव स्वरूपों की पूजा विधि-विधान से करते हैं उन परमां दुर्गा की कृपा रहती हैं। साथ ही इस दिन अघोरी और तांत्रिक मां देवी की पूजा करते हैं साथ ही उनका आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। बता दें कि नवरात्रि में हवन, तांत्रिक मंत्र, जाप, साबर जप, ध्यान, हठ योग और उपवास करते हैं।
गुप्त नवरात्रि की पूजा सामग्री
मां दुर्गा की प्रतिमा
लाल रंग का कपड़ा
चुनरी
लाल चूड़ियां
धूप
चौकी
हल्दी
सिन्दूर
2 नारियल
आम के पत्ते
16 श्रृंगार का सामान
दीपक
घी
लाल फूलों की माला
कलश
माचिस
दुर्गासप्तशती किताब
कुमकुम
मौली
कपूर
चावल
मिठाई
पंच मेवा
हवन सामग्री
आम की लकड़ी
गंगा जी मिट्टी
जौ
आदी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।