Surya Grahan 2024 Effect: हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। बता दें कि सूर्य ग्रहण का ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही ज्यादा महत्व है। ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल माह में लगेगा। बता दें कि सूर्य ग्रहण का असर कई देशों में देखा जाएगा, लेकिन भारत में इसका असर नहीं दिखाई देने वाला है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, ग्रहण लगता है, चाहे वो सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण इन सभी का प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर कुछ न कुछ पड़ता है। ऐसे में सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें सूर्य ग्रहण का असर 5 राशि के लोगों पर पड़ेगा। इन 5 राशियों में के जीवन में कुछ मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तो आइए इस खबर में उन 5 राशियों के बारे में जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। ग्रहण लगने के कारण जातक के कुछ कार्य में दिक्कत हो सकती है। आर्थिक तंगी भी हो सकती है। जो लोग शादी-शुदा है उनके जीवन में उथल-पुथल मच सकता है। साथ ही पड़ोसियों से झगड़ा होने की संभावना है। इसलिए ग्रहण के दौरान सावधानी जरूर बरतें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अशुभ माना जा रहा है। इस दौरान जातक के जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती हैं। साथ ही कारोबार में हानि भी हो सकती है। जिससे मन परेशान हो सकता है और तो और जीवन में किसी चीज की कमी महसूस हो सकती है।
तुला राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण तुला राशि वाले लोगों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। ग्रहण से पहले निजी जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। साथ ही कारोबार में भी प्रॉब्लम हो सकती है। कारोबार के संबंध में मानसिक तनाव हो सकती है। साथ ही स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण से पहले वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ नहीं हो सकता है। ग्रहण के समय तक वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में मुश्किले बढ़ सकती हैं। साथ ही जो लोग कारोबार करते हैं, उनके जीवन में प्रेशर बढ़ सकता है। साथ ही मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण लाभदायक नहीं माना जा रहा है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनके लिए ग्रहण ज्यादा अशुभ रहेगा। नौकरी में प्रॉब्लम हो सकती है। सीनियर कार्य के प्रति दबाव बना सकते हैं। साथ ही पदोन्नति में भी ब्रेक लग सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।