हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Grah Gochar 2024: विश्वकर्मा पूजा पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत; बटोरेंगी दोनों हाथ से पैसा!

Grah Gochar 2024: विश्वकर्मा जयंती 16 सितंबर को मनाई जाएगी। इस साल बन रहे विशेष योग से सभी राशियों को लाभ होगा, लेकिन 5 राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। आइए जानते हैं, इन राशियों के जातकों को जीवन के किन फील्ड्स में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है?

विज्ञापन

Grah Gochar 2024: यदि इस सृष्टि की रचना ब्रह्माजी ने की थी, तो इसे सजाने-संवारने का काम भगवान विश्वकर्मा ने किया था. यही कारण है कि भगवान विश्वकर्मा सृष्टि के शिल्पकार या देवशिल्पी (Divine Architect) कहलाते हैं. हर साल कन्या संक्रांति के दिन विश्वकर्मा जयंती के दिन मनाई जाती है. साल 2024 में यह 16 सितंबर को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्यदेवता कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, साथ ही इस दिन धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र का सुकर्मा और धृति योग के साथ महासंयोग बन रहा है. यह महासंयोग यूं तो सभी राशियों के लिए लाभदायक है, लेकिन 5 राशियों पर इसका बेहद अनुकूल असर होने के योग हैं? आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। मानसिक रूप से आप अधिक शांत और स्थिर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और नई आय के स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार का विस्तार संभव है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आप अपने काम में अधिक सफलता प्राप्त करेंगे और मान्यता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में लाभ होगा। जमकर में पैसा आएगा. प्रेम जीवन में रोमांच आएगा और विवाहित जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण ने क्यों तोड़कर फेंक दी बांसुरी, जानें क्या है राधा जी की मृत्यु से इसका संबंध…पढ़ें पूरी कथा

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय स्वयं को बेहतर बनाने का होगा। आप अपनी रुचियों का विकास करेंगे और अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में लाभ होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांच आएगा और विवाहित जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय यात्रा और ज्ञान प्राप्त करने का होगा। आप नई जगहों की यात्रा करेंगे और नए लोगों से मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शिक्षा में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स जातकों को करियर में ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। प्रेम जीवन में रोमांच आएगा और विवाहित जीवन सुखमय रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में उन्नति का होगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे और सफल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति में वृद्धि होगी। प्रेम जीवन में रोमांच आएगा और विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Mahabharata Story: अर्जुन की चौथी पत्नी थी एक जलपरी, लेने आई थी जान, दे बैठी दिल…पढ़ें एक लाजवाब लव स्टोरी

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola