नहाने के बाद इन 3 कार्यों को करने से होता है जबरदस्त धन लाभ, वास्तु के मुताबिक जानें करना है क्या

Gangajal Upay

Gangajal Upay

Gangajal Upay: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ से पहले स्नान की अनिवार्यता बताई गई है। मान्यता है कि बिना स्नान किए पूजा-पाठ करने से देवी-देवता भी नाराज हो जाते हैं। यही वजह है कि पूजा-पाठ करने से पहले लोग स्नान हर हाल में करते हैं। स्नान के बाद पूजा-पाठ करने से पूजन के दौरान मन में आने बेकार विचार दूर रहते हैं। जिसके जिससे कि देवी-देवता की उपसना में मन लगता है और उनकी विशेष कृपा भी प्राप्त होती है। धर्म-ग्रंथों के मुताबिक नहाने के बाद कुछ कार्यों को करने से धन लाभ होता है। साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नहाने के बाद किन 4 कार्यों को करने से धन-लाभ होने की मान्यता है।

विज्ञापन

नहाने के बाद ये 3 कार्य करना है शुभ

  • हिंदू धर्म में विश्वास रखने वाले लोग प्रायः लोग सुबह स्नान के बाद अपने ईष्ट देव की पूजा करते हैं। ऐसे में सुबह स्नान करने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। साथ ही घर-परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है। इतना ही नहीं, सुबह स्नान के बाद ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है।

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी की इस चालीसा का पाठ करने पर कभी नहीं आती गरीबी! धन की देवी देती हैं छप्परफाड़ पैसा

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, सुबह स्नान के बाद घर में हल्दी का छिड़काव करने से सरकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही ऐसा करने से घर-परिवार में शांति-खुशहाली कायम रहती है। ऐसे में चाहें तो आप भी इस उपाय को स्नान के बाद कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सुबह स्नान करने के बाद पूरे घर में नमक-पानी का पोछा लगाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है। साथ ही घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह नहीं बढ़ता है। इसके साथ ही पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होते रहता है। इसके अलावा ऐसा करने से घर-परिवार में धन की कमी नहीं रहता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और सामान्य जानकारी पर आधारित है और केवल सूचनाओं के लिए दी गई है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के जानकार से जरूर सलाह लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ