गणपति के लड्डू ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, हैदराबाद में मोदक की लगी 1.20 करोड़ की बोली
Edited By Raghvendra Tiwari

Ganesh Visarjan 2023 Ganpati Laddus
Edited By Raghvendra Tiwari

Ganesh Visarjan 2023 Ganpati Laddus
Ganesh Visarjan 2023: गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है और अनंत चतुर्थी के दिन विसर्जन किया जाता है। बता दें हैदराबाद का प्रसिद्ध और लोकप्रिय गणेश लड्डू इस साल 27 लाख में बेचा गया है। इस साल का लड्डू रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक इस साल का गणेश लड्डू हैदराबाद के रहने वाले दयानंद रेड्डी ने जीता है। पिछले साल यानी 2023 में गणेश लड्डू की कीमत 24.60 लाख रुपये थी और इस साल बालापुर के लड्डू की कीमत 2.40 लाख रुपए थी।
बालापुर लड्डू की खुली नीलामी में कुल 36 बोलीदाओं ने भाग लिया था। यहां के लड्डू की नीलामी देखने के लिए हजारों लोग शामिल हुए थें। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बालापुर गणेश उत्सव समिति प्रत्येक साल लड्डू उत्सव का आयोजन करती है।
इस साल को लड्डू उत्सव जीतने वाले दयानंद रेड्डी ने कहा कि मैने 2022 में भी लड्डू उत्सव में भाग लिया था, लेकिन मैं इसे खरीद नहीं सका। लड्डू जीतने के बाद उन्होंने कहा कि मैं बालापुर लड्डू पाकर बहुत ही ज्यादा खुश हूं। उन्होंने कहा कि लड्डू की कीमत 27 लाख मैने भुगतान कर दिया है। बतां दें बालापुर लड्डू को बंगारू लड्डू के नाम से भी जाना जाता है।
वहीं दूसरी ओर बंडलागुड़ा में लड्डू की नीलामी ने बालापुर लड्डू उत्सव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां गणेश लड्डू की नीलामी 1.20 करोड़ रुपये की हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले साल इसी जगह लड्डू की नीलामी 60 लाख रुपए थी। जो अपना रिकॉर्ड बनाया था।
ये भी पढ़ें- घर में इन स्थानों पर होता है पितृ देव का वास, इन दिशाओं में जलाए दीपक, नाराज पितर भी हो जाएंगे खुश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: