हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Sign: 26 मई को इन 5 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 26 मई का दिन कुछ खास राशियों के लिए बहुत शुभ रहेगा। आज किस्मत आपका साथ देने वाली है। जो काम लंबे समय से अटके थे, वे पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग हैं। खुशखबरी मिलने की संभावना है। मन में नया उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों को आज सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, 26 मई का दिन बेहद खास है, इस दिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार यह दिन कई लोगों के लिए शुभ रहेगा। दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ करें। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सोचने और समझने की ताकत मजबूत होगी। इससे पैसा, पढ़ाई और रिश्तों में फायदा हो सकता है। जो लोग मेहनत कर रहे हैं, उन्हें अच्छा फल मिलेगा। बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी। कोई बड़ा फैसला लेने के लिए समय अनुकूल है। आइए जानते हैं, किन 5 राशियों को किस्मत आज चमक सकती है।

वृषभ राशि

मिथुन राशि वालों के लिए 26 मई बहुत शुभ रहेगा। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। काम बिना रुकावट पूरे होंगे। जो भी काम शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कोई नई योजना बन सकती है। आपके विचारों को सराहना मिलेगी। लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। आपको बार-बार नए मौके मिलेंगे। हर क्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं। नया काम शुरू करने का सही समय है। जो लोग बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, या कोई नई जिम्मेदारी लेना चाहते हैं, उनके लिए दिन शुभ रहेगा। पुराने प्रयास अब फल दे सकते हैं।नौकरी में भी प्रगति के योग हैं। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए 26 मई का दिन शुभ रहेगा। दिन आरामदायक और सुखद हो सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नया घर या वाहन खरीदने का योग है। अगर आप लंबे समय से यह सोच रहे थे, तो अब अच्छा मौका मिल सकता है। बड़ी खरीदारी का समय है। कोई पुराना कर्ज या उधार खत्म हो सकता है। आर्थिक बोझ हल्का होगा। पैसों से जुड़ी चिंता कम होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बैंक, लोन या कागज़ात से जुड़े काम बन सकते हैं। आपकी कोई बड़ी योजना सफल हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मन शांत और संतुष्ट रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए 26 मई मेहनत का फल देने वाला दिन है। आपका परिश्रम रंग लाएगा। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भाग्य भी आपका साथ देगा। अटके हुए काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। नौकरी में कोई खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ होने के योग हैं। अगर आप किसी लक्ष्य पर काम कर रहे हैं, तो इस दिन आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
लोग आपके काम से प्रभावित होंगे। परिवार और साथियों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए 26 मई राहत भरा दिन हो सकता है। जो पैसा कहीं अटका हुआ था, वो मिल सकता है। पुराना उधार भी वापस आ सकता है। कहीं से आर्थिक मदद मिलने के योग हैं। इन सबसे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। काफी समय से रुके हुए काम अब आगे बढ़ेंगे। पैसों को सोच-समझकर खर्च करें। अगर निवेश करना है, तो सोच-समझकर करें। पुराने फैसलों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। छोटा सफर भी फायदेमंद रहेगा। किसी अपने से खास बात हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर का माहौल शांत और सुखद रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए 26 मई बहुत खास रहेगा। आपके सितारे आपके मजबूत होने का इशारा कर हैं। जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई नई जिम्मेदारी या प्रमोशन मिल सकता है। पुराने संपर्क फिर से काम आ सकते हैं। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। रिश्तों को मजबूत बनाए रखें। पुराने दोस्त या रिश्तेदार मदद कर सकते हैं। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा।

ये भी पढ़ें: Morning Habits: सुबह उठते ही बिना नहाए कर लें ये 3 काम, खिंची चली आएगी खुशियां और धन-धान्य

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola