Dwipushkar Yog 2026: 7 जून से दोगुना लाभ कमाएंगी मेष समेत ये 3 राशियां, 2 बार बनेगा द्विपुष्कर योग

Dwipushkar Yog 2026 Rashifal: ज्योतिष दृष्टि से 7 जून 2026 की तिथि महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन अति लाभकारी द्विपुष्कर योग का दो बार निर्माण हो रहा है. यहां पर आप द्विपुष्कर योग के इस दिन बनने के समय और उन लकी राशियों के बारे में जानेंगे, जिनके जातकों के लिए 7 जून 2026 के बाद का समय कई मामलों में अच्छा रहने वाला है.

Dwipushkar Yog 2026

Credit- News24 Graphics

Dwipushkar Yog 2026 Rashifal: द्विपुष्कर योग को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अति लाभकारी योग माना गया है, जिसका बनना अधिकतर बार राशियों के लिए शुभ होता है. मान्यता है कि इस योग में किए गए शुभ कार्यों का फल शुभ ही मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 7 जून 2026 को डबल यानी दो बार द्विपुष्कर योग बन रहा है. सबसे पहले सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर द्विपुष्कर योग बनेगा, जिसके बाद सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर फिर से इसका निर्माण होगा. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो 12 में से 3 राशियों के लिए 7 जून 2026 को द्विपुष्कर योग का दो बार बनना अत्यंत शुभ रहेगा. इस दिन से न सिर्फ इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने शुरू होंगे, बल्कि कई इच्छाएं भी पूरी हो सकती हैं.

विज्ञापन

चलिए विस्तार से जानते हैं द्विपुष्कर योग से 7 जून 2026 के बाद लाभ कमाने वाली 3 राशियों के नाम और राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के जीवन में 7 जून 2026 के बाद द्विपुष्कर योग के सकारात्मक प्रभाव से खुशियों का आगमन होगा. यदि आप धन की कमी का सामना कर रहे हैं तो ये समस्या जल्द ही दूर हो सकती है. इसके अलावा घर वालों के साथ नई यादगार यादें बनाने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

सिंह राशि

मेष के अलावा सिंह राशि वालों के लिए भी 7 जून 2026 के बाद का समय द्विपुष्कर योग के सकारात्मक प्रभाव से बढ़िया रहेगा. युवाओं का अपने भविष्य को लेकर सोचा हुआ कोई सपना पूरा हो सकता है. साथ ही कामकाजी लोगों को दोगुना आर्थिक लाभ होने के योग हैं. इसके अलावा घर में एक सदस्य जुड़ सकता है.

धनु राशि

मेष और सिंह के साथ-साथ धनु राशि वालों का समय भी द्विपुष्कर योग के सकारात्मक प्रभाव से 7 जून 2026 के बाद अच्छा व्यतीत होगा. किसी निवेश से इस दौरान आपको दोगुना लाभ हो सकता है. हालांकि, इसके लिए मेहनत और अनुभवी लोगों की मदद जरूर लेनी होगी. इसके अलावा घर का वातावरण मेहमानों के आने से खुशियों से भरा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ