Lucky Zodiac Signs: आज से मेष समेत 5 राशियों को धन-सुख मिलने के योग, एक ही समय पर चंद्र करेंगे राशि-नक्षत्र गोचर
Chandra Gochar 2026: चंद्र ग्रह आज राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, जो कि ज्योतिष दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है. दरअसल, चंद्र ग्रह आज एक ही समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. चलिए जानते हैं आज किस समय चंद्र ग्रह का राशि और नक्षत्र गोचर होगा. साथ ही इन गोचर से लाभ कमाने वाली 5 राशियों के राशिफल के बारे में आप यहां जानेंगे.

आज 1 जून 2026 को चंद्र ग्रह का धनु राशि और मूल नक्षत्र में गोचर होगा. ये गोचर शाम 7 बजकर 8 मिनट पर होने वाला है. हालांकि, इस समय चंद्र ग्रह वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब-जब मन, सुख, मानसिक स्थिति, चंचलता, जल और सौंदर्य आदि के दाता ग्रह चंद्र का राशि और नक्षत्र गोचर साथ में होता है, तब-तब राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. चलिए जानते हैं आज होने वाले गोचर से किन 5 राशियों का भाग्य चमकने की संभावना अधिक है.
मेष राशि:
2 / 6यश-कीर्ति में वृद्धि होने से कामकाजी लोग खुश रहेंगे. इसके अलावा क्रोध पर नियंत्रण रखने से आप विवादों में फंसने से बचे रहेंगे. साथ ही परिवार वालों के बीच प्यार लगातार बढ़ता जाएगा.
मिथुन राशि:
3 / 6खेल जगत से जुड़े जातकों को अपने परिवार वालों को उनके ऊपर गर्व कराने का मौका मिलेगा. जो लोग किसी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं, वो समय पर अपना कार्य करने में कामयाब होंगे. सिर दर्द से भी इस दौरान आपको कुछ राहत मिलने वाली है. ये भी पढ़ें- Numerology: पिछले जन्म की गई गलतियां अब न दोहराएं, मूलांक से जानें Karmic Lessons
कन्या राशि:
4 / 6वाद-विवाद के दौरान आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रख पाएंगे, जिसके कारण किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बचेंगे. इसके अलावा कामकाजी लोगों को इस बार की गई यात्रा से लाभ होना संभव है.
तुला राशि:
5 / 6माता के साथ मन की बात करने से मानसिक शांति का अनुभव होगा. साथ ही शरीर के दर्दों से राहत मिलेगी. बता दें कि इस दौरान बिगड़े हुए कई कार्य भी छात्रों के बन सकते हैं. ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: मेष समेत इन 5 राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शतभिषा नक्षत्र में फिर राहु ने किया पद गोचर
मकर राशि:
6 / 6संतान के विवाह की चिंता खत्म होगी क्योंकि उनके लिए रिश्ता आएगा. साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार का अनुभव कामकाजी लोग महसूस करेंगे. इसके अलावा पूंजी निवेश से आपको लाभ होना संभव है. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)