Dirty Nail Predictions: ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में शरीर की छोटी-छोटी आदतों को भी भाग्य से जोड़ा गया है. हाथों के नाखून केवल सफाई का संकेत नहीं माने जाते, बल्कि इन्हें ग्रहों की चाल से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि गंदे, टूटे या उपेक्षित नाखून जीवन में लगातार रुकावटें पैदा करते हैं. ज्योतिष के अनुसार, खास तौर पर एक ग्रह है, जिसका प्रभाव गंदे नाखूनों के कारण और अधिक उग्र हो जाता है. इसका नतीजा असफलता, मानसिक दबाव और तंगहाली के रूप में सामने आता है.
इस ग्रह का कहर होता है सबसे भारी
ज्योतिष के अनुसार गंदे नाखूनों पर सबसे अधिक प्रभाव राहु ग्रह का माना जाता है. राहु भ्रम, अस्थिरता और अचानक आने वाली समस्याओं का कारक है. नाखूनों में जमी गंदगी राहु की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. ऐसे में व्यक्ति के निर्णय कमजोर हो जाते हैं. काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं. मेहनत के बाद भी सफलता दूर ही रहती है.
शनि भी बनता है बड़ी रुकावट
नाखूनों का सीधा संबंध शनि ग्रह से बताया जाता है. गंदे या टूटे-फूटे नाखून शनि दोष को बढ़ाते हैं. इसका सीधा असर करियर और धन की स्थिति पर पड़ता है. आय में रुकावट आने लगती है. खर्च बढ़ जाते हैं. व्यक्ति धीरे-धीरे तंगहाली की ओर बढ़ता चला जाता है. कई बार कड़ी मेहनत के बावजूद सम्मान और स्थिरता नहीं मिलती है.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इस मूलांक के लोग धन जमा करने में होते हैं उस्ताद, जीते हैं बिंदास जिंदगी
केतु और मंगल का भी असर
चिकित्सा ज्योतिष में नाखून और बालों को केतु ग्रह से जोड़ा जाता है. खराब और गंदे नाखून केतु के अशुभ प्रभाव को बढ़ाते हैं. इससे मानसिक भ्रम, बेचैनी और असंतुलन बढ़ सकता है. नाखून चबाने की आदत को मंगल और केतु के कमजोर होने का संकेत माना जाता है. इसका परिणाम गुस्सा, चिड़चिड़ापन और शारीरिक थकान के रूप में दिखाई देता है.
गंदे नाखून और जीवन की असफलता
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार गंदे नाखून केवल एक आदत नहीं, बल्कि जीवन में फैली अव्यवस्था का संकेत होते हैं. ऐसे लोग अवसरों को पहचानने में चूक जाते हैं. रिश्तों में तनाव बढ़ता है. आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है. धीरे-धीरे जिंदगी बोझ-सी लगने लगती है और असफलता का डर पीछा नहीं छोड़ता है.
करें ये आसान उपाय
नाखूनों को साफ और व्यवस्थित रखना शुक्र ग्रह को मजबूत करता है. शुक्र सुख, सुविधा और समृद्धि का कारक माना जाता है. बुधवार और शुक्रवार को नाखून काटना शुभ माना जाता है. शनिवार को नाखून काटने से बचने की सलाह दी जाती है. नियमित सफाई से राहु और केतु के नकारात्मक प्रभाव को शांत माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Lucky Gemstones: सोये भाग्य को जगाते हैं, रुके काम को बनाते हैं ये 3 रत्न, नहीं रहती है धन की कमी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।