Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 28 February 2026: नृसिंह द्वादशी पर होगा आमलकी एकादशी व्रत का पारण, शुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल जानें

Aaj Ka Panchang: आज 28 फरवरी 2026, वार शनिवार को नृसिंह द्वादशी है. साथ ही आमलकी एकादशी व्रत का पारण हो रहा है. चलिए पंचांग के जरिए जानते हैं 28 फरवरी 2026 के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र और ग्रह गोचर आदि के बारे में.

Aaj Ka Panchang 28 February 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Panchang 28 February 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि से हो गई है, जिसका समापन रात 08:43 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक त्रयोदशी तिथि रहने वाली है. इसके अलावा आज नृसिंह द्वादशी मनाई जा रही है. साथ ही विष्णु जी को समर्पित आमलकी एकादशी व्रत का पारण होगा, जिसका शुभ समय सुबह 06:47 से सुबह 09:06 मिनट तक है. चलिए अब जानते हैं 28 फरवरी 2026, शनि देव और हनुमान जी को समर्पित शनिवार के पंचांग के बारे में.

विज्ञापन

नक्षत्र

नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत में पुनर्वसु रहेगा, जिसका समापन सुबह 09:34 मिनट पर होगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक पुष्य नक्षत्र रहने वाला है.

विज्ञापन

28 फरवरी 2026 का शुभ समय

28 February 2026 Ka Shubh Muhurat

28 फरवरी 2026 का अशुभ समय

28 February 2026 Ka Ashubh Muhurat

योग

28 फरवरी 2026 के दिन की शुरुआत सौभाग्य योग में हुई है, जो शाम 05:02 मिनट पर रहेगा. हालांकि, इसके बाद देर रात तक शोभन योग रहने वाला है.

सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त

  • सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर
  • सूर्यास्त- शाम 05 बजकर 15 मिनट पर
  • चन्द्रोदय- दोपहर 02 बजकर 06 मिनट पर
  • चन्द्रास्त- सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर (1 मार्च 2026)

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

विज्ञापन

संवत और चंद्रमास

Samvat

नवग्रहों की स्थिति

  • शनि ग्रह: मीन राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • केतु ग्रह: सिंह राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • चंद्र ग्रह: मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को गोचर करेंगे.
  • देवगुरु बृहस्पति (गुरु) ग्रह: मिथुन राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.
  • बुध ग्रह, राहु ग्रह, सूर्य ग्रह, मंगल ग्रह और शुक्र ग्रह: कुंभ राशि में 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को रहेंगे.

करण

करण की बात करें तो दिन की शुरुआत में बव रहेगा, जिसका समापन सुबह 09:36 मिनट पर होगा. बता दें कि बव करण के बाद बालव करण का आरंभ होगा, जो रात 08:43 मिनट तक रहेगा. वहीं, कौलव करण दिन के अंत में रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ