हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Dhanteras 2025 Rashifal: धनतेरस पर इन 2 राशियों की होगी मौज, खूब मिलेगी धन-दौलत और सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

Dhanteras 2025: दिवाली से पहले कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस साल धनतेस 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी. धनतेरस से एक दिन पहले सूर्य का राशि परिवर्तन होगा जो दो राशियों के लिए शुभ साबित होगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इससे एक दिन पहले 17 अक्टूबर को सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन होगा. सूर्य का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा. यह गोचर एकादशी के दिन हो रहा है. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, सूर्य देव के इस गोचर से दो राशियों को मन के मुताबिक लाभ मिलेगा. चलिए आपको सूर्य गोचर के समय और इससे किन राशियों को लाभ मिलेगा इस बारे में बताते हैं.

सूर्य गोचर 2025

सूर्य ग्रह का गोचर तुला राशि में होने वाला है. 17 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 53 मिनट पर सूर्य तुला राशि में गोचर करेंगे. सूर्य को गोचर करने से कई राशियों को लाभ होगा. विशेषकर धनतेरस के दिन इन दो राशियों को तगड़ा फायदा होने वाला है. चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन 5 नीतियों से जानिए, कैसे पाएं जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि

विज्ञापन

धनतेरस पर इन दो राशियों को मिलेगा खूब लाभ

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होगी. आपकी धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी और धनलाभ भी होगा. कारोबार में दोगुना लाभ हो सकता है. आप वाहन खरीद सकते हैं. आप धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों को सूर्य देव की कृपा से कार्यों में सफलता मिलेगी. शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और निवेश से लाभ मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है. नौकरी में लंबे समय से कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola