छठ पूजा का आखिरी दिन आज, जानिए आपके शहर में कब दिया जाएगा सूर्य देव को अर्घ्य
Chhath Puja 2023 City Wise Morning Argya Muhurat: यहां जानिए आपके शहर में कब दिया जाएगा उगते हुए सू्र्य को अर्घ्य।
Edited By Dipesh Thakur

morning argya muhurat
Edited By Dipesh Thakur

morning argya muhurat
chhath puja 2023 city wise morning argya muhurat: आज यानी 20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। ऐसे में आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ 17 नवंबर को शुरू हुई थी। जिसके बाद क्रमशः खरना पूजा और फिर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। चार दिवसीय छठ पर्व का समापन उषा अर्घ्य के साथ होता है। ऐसे में आइए पंचांग के अनुसार, जानते हैं कि आज उगते हुए सूर्य को किस समय अर्घ्य दिया जाएगा और इसके लिए सही विधि क्या है?
सभी शहरों में सूर्योदय का समय
दिल्ली- सुबह 06 बजकर 47 मिनट
मुंबई- सुबह 06 बजकर 48 मिनट
पटना- सुबह 06 बजकर 01 मिनट
वाराणसी- सुबह 06 बजकर 18 मिनट
कोलकाता- सुबह 05 बजकर 52 मिनट
लखनऊ- सुबह 06 बजकर 31 मिनट
नोएडा- सुबह 06 बजकर 48 मिनट
रांची- सुबह 06 बजकर 7 मिनट
जयपुर- सुबह 6 बजकर 51 मिनट
भोपाल- सुबह 6 बजकर 38 मिनट
गुरुग्राम- सुबह 6 बजकर 49 मिनट
चंडीगढ़- सुबह 6 बजकर 54 मिनट
अहमदाबाद- सुबह 6 बजकर 57 मिनट
पुणे- सुबह 6 बजकर 45 मिनट
सूर्य को अर्घ्य देते समय छठ व्रती या अन्य लोगों का मुंह पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। दरअसल छठ पर्व का उषा काल अर्घ्य पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही दिया जाता है। सूर्य देव को हमेशा तांबे के पात्र से ही जल अर्पित करन चाहिए। ऐसे में आज उषा अर्घ्य के दिन भी इस बात का विशेष ख्याल रखें। ध्यान रहे कि जब कभी भी सूर्य को अर्घ्य दें तो पात्र को हमेशा दोनों हाथों से पकड़ें। सूर्य को अर्घ्य देते समय जल धारा पर रही सूर्य की किरणों को देखना शुभ माना गया है। ऐसे में इस बात का भी ध्यान रखें। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय पात्र में अक्षत और लाल रंग का फूल डालना ना भूलें। इस विधि से अगर आज सूर्य देव को जल अर्पित करेंगे तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
ऊँ ऐही सूर्यदेव सहस्त्रांशो तेजो राशि जगत्पते। अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणार्ध्य दिवाकर:।।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: