---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

बुलंद होगा 3 राशियों की किस्मत का सितारा, कर्मफल स्वामी शनिदेव के शश राजयोग से बनेगी हर बात

Shash Rajyog: अपनी कुंभ राशि में गोचर कर रहे शनि अभी बहुत बली हैं और शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर 3 राशियों पर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

Shash Rajyog: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शश राजयोग कर्मफल के देवता और न्याय के स्वामी शनिदेव का विशेष योग है। शनि ग्रह अभी कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जो उनकी मूल त्रिकोण राशि है। अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने कारण शनि अभी बहुत बली हैं और शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। वक्री होने के बावजूद शनिदेव अपनी इस राजयोग का निर्माण करने के कारण अपनी शुभता कुछ विशेष राशियों से नहीं हटाएंगे।

बता दें, शनिदेव 30 जून को वक्री होने वाले हैं, जिसका नकारात्मक असर अधिकांश राशियों पर पड़ सकता है, लेकिन 3 राशियां इसे अप्रभावित रह सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं?

---विज्ञापन---

शश राजयोग का राशियों पर असर

कन्या राशि:

आपके लिए यह आर्थिक और सामाजिक उत्थान का समय सिद्ध हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जहां आपके आर्थिक संकट दूर होंगे, वहीं नए निवेश का लाभ भी मिल सकता है। व्यापार में भी मुनाफा बढ़ेगा। करियर में प्रगति होगी, संस्थान की ओर से नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में सुखद अनुभव हो सकते हैं। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु राशि:

आपका मानसिक और आत्मिक बल बढेगा। काम के प्रति आपकी लगन से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत होगी। स्टूडेंट्स को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, एग्जाम में अच्छे रैंक आने के योग हैं। कारोबार के लिए धन की व्यवस्था होने से तरक्की होने के योग हैं। दूसरे शहरों में व्यापार का विस्तार हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहित जातकों के लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

मकर राशि:

सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आपको पैसा कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। स्टूडेंट्स को कॉम्पीटीटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है। पुराने ढर्रे से हटकर व्यापार के क्षेत्र में नए प्रयोग का सकरात्मक असर आपकी आमदनी और बैंक बैलेंस में दिखेगा। योग्य सलाहकारों की बदौलत आपका व्यवसाय नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। परिवार के लोगों का साथ प्राप्त होगा। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। संतान सुख प्राप्त होने के योग हैं।

ये भी पढ़ें: 5 तरीकों से करें शिवलिंग की पूजा, दूर होंगी जीवन की 5 बड़ी समस्याएं

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: रात में ठीक से नहीं सो पाएं, तो करें ये वास्तु उपाय, आएगी सुकून की नींद

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 18, 2024 06:55 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola