वैभव के दाता शुक्र ने बदली चाल, करियर-नौकरी में तरक्की, 7 राशियां होंगी मालामाल

Shukra Gochar 2024: आज से ऐश्वर्य, वैभव और भौतिक सुख के दाता ग्रह शुक्र ने आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश किया है। उनके इस नक्षत्र परिवर्तन से 7 राशियों पर विशेष सकारात्मक होने के योग हैं। आइए जानते हैं, इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या-क्या असर होने की संभावना है?

shukra-gochar-2024

शुक्र नक्षत्र परिवर्तन 2024

Shukra Gochar 2024: ऐश्वर्य-वैभव, भौतिक सुख, भोग-विलास, कला, सौंदर्य, वैवाहिक आनंद आदि के स्वामी और कारक ग्रह शुक्र ग्रह की चाल आज से बदल रही है। वैभव दाता शुक्र आज सुबह 4 बजकर 51 मिनट पर आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। आर्द्रा नक्षत्र एक बहुत शुभ नक्षत्र है, जो हर प्रकार के काम को शुरू करने के लिए शुभ माना जाता है। मौसम, विशेष कर बारिश, पर भी इसका विशेष असर होता है। शुक्र ग्रह के इस नक्षत्र परिवर्तन से 7 राशियों पर विशेष सकारात्मक होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ने के योग हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के जातकों पर वैभव दाता शुक्र ग्रह की खास कृपा होने के योग हैं। आपके जीवन में विकास का एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। हर क्षेत्र में प्रगति होगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। नौकरी से आय में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आपके रहन-सहन का स्तर लग्जरी और खूब सारी सुख-सुविधाओं से भरा हो सकता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि:

आपके जीवन में निर्णायक मोड़ आने के योग बन रहे है। राजनीति से जुड़े जातक को सत्ता में कोई बड़ा पद मिल सकता है। स्टूडेंट्स रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पहले से स्ट्रांग होगी। व्यवसाय की नई योजना पर भी काम शुरू होने के योग है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों पर शुक्र की चाल बदलने से काफी अनुकूल असर होंगे। धन आमद की नए उपायों पर काम होंगे और आपको भरपूर सफलता भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पेशा जातकों का ट्रांसफर उनकी पसंद के विभाग में हो सकती है। जमीन या मकान लेने की भी तमन्ना पूरी होगी।

विज्ञापन
आर्द्रा नक्षत्र - Ardra Nakshatra

शुक्र ग्रह के आर्द्रा नक्षत्र में गोचर से मौसम और राशि दोनों पर असर होता है।

तुला राशि:

तुला शुक्र की अपनी राशि है। इस राशि के जातकों पर उनकी विशेष कृपा होगी। इनकम में वृद्धि होगी। बिजनेस में जबरदस्त लाभ होने के योग हैं। करियर के क्षेत्र में स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अच्छे ट्रेनर का गाइडेंस प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स जातकों की कम्यूनिकेशन स्किल बढ़ेगी। अधिकारियों की कृपा से नौकरीपेशा जातकों की आय में इजाफा होगा।

विज्ञापन

धनु राशि:

इस राशि के जातकों पर आर्द्रा नक्षत्र में शुक्र गोचर विशेष सकारात्मक असर होने के योग हैं। नए कार्य या व्यापार के लिए धन की व्यवस्था में सफलता मिलेगी। रिश्तेदारों का सहयोग मिलने के योग हैं। शिक्षण कार्य और लेखन से जुड़े लोगों को अच्छी धन राशि मिल सकती है। आपकी प्रॉपर्टी लेने की इच्छा पूरी हो सकती है।

मकर राशि:

शुक्र के आर्द्रा नक्षत्र गोचर से मकर राशि के जातकों के जीवन में अचानक बड़े और सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। स्टूडेंट्स जातक पढ़ाई लिए विदेश जा सकते हैं। उनका का एडमिशन अच्छे संस्थान में होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर उनके अपने शहर में हो सकता है। अपना कार और मकान दोनों होने के योग हैं।

विज्ञापन

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों पर शुक्र के आर्द्रा नक्षत्र गोचर का गहरा प्रभाव पड़ेगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। कर्ज से भी मुक्ति मिलेगी। अपने प्रोजेक्ट के लिए स्टूडेंट्स अवार्ड जीत सकते हैं। नौकरीपेशा जातक के नए पद पर जाने से अच्छी-खासी आमदनी बढ़ेगी। जीवन में विलासिता बढ़ेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ