क्या आपके हाथों में भी है चंद्र-शनि रेखा, ऐसे व्यक्ति अपने दम पर हासिल करते हैं धन और प्रतिष्ठा

Chandra Shani Rekha: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, कुछ व्यक्तियों की हाथों की खास रेखाएं उन्हें विलक्षण बना देती हैं। चंद्र-शनि रेखा भी एक ऐसी ही रेखा है। आइए जानते हैं, इस रेखा वाले व्यक्ति कैसे होते हैं और इस रेखा का जीवन पर क्या शुभ असर होता है?

Palmistry (1)

Chandra Shani Rekha: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के हाथ और हथेली अलग-अलग होते हैं, इसलिए उनका भाग्य भी उसके अनुसार ही साथ देता है। कुछ लोगों के हाथ बहुत विलक्षण होते हैं, जिसका असर उनके व्यवहार, विचार और काम पर स्पष्ट रूप से दिखता है। आइए जानते हैं, हथेली की एक विशेष रेखा के बारे में जो बहुत दुर्लभ होता है। इसे चंद्र-शनि रेखा कहते हैं। हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे व्यक्ति (जातक) बेहद लकी होते हैं और जीवन में खूब धन और नाम कमाते हैं और दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। आइए जानते हैं, चंद्र-शनि रेखा हथेली में कहां होती है और इसके शुभ प्रभाव से जीवन में क्या-क्या हासिल होते हैं?

विज्ञापन

हथेली पर कहां होती है चंद्र-शनि रेखा?

चंद्र-शनि रेखा एक असामान्य रेखा है, जो हर किसी के हाथ में नहीं होता था। हथेली के चंद्र पर्वत से जब कोई रेखा ऊपर उठती हुई शनि पर्वत तक पहुंचती है, तो इसे चंद्र-शनि रेखा कहते हैं। इस रेखा से हाथ की दो मुख्य पर्वतों के आपस में जुड़ने यानी योग को ‘चंद्र-शनि महायोग’ भी कहा जाता है। बता दें, अंगूठे की उल्टी दिशा वाले हथेली के निचले भाग को चंद्र पर्वत कहते हैं। वहीं, हाथ की सबसे लंबी उंगली यानी ज्येष्ठा के नीचे का क्षेत्र शनि पर्वत का स्थान होता है। इसे नीचे दिए गए चित्र से समझ सकते हैं।

विज्ञापन

Shani-Chandra-Rekha

चंद्र-शनि रेखा का जीवन पर असर

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह रेखा लाखों-करोड़ों व्यक्तियों में से किसी-किसी की हथेली पर होता है। ऐसे व्यक्ति युग का निर्माण करते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक चंद्रमा मन के स्वामी हैं और वहीं शनि कर्म के देवता हैं। एक शुभ चंद्र पर्वत व्यक्ति को विचारवान, चिंतनशील, धीर और गंभीर बनाता है। वहीं, एक मजबूत शनि पर्वत कर्मयोगी और जुझारू व्यक्तित्व की निशानी होती है। ऐसे व्यक्ति हर काम को अपने बलबूते, सोच-विचार कर एक अच्छी कार्ययोजना के आधार पर करते हैं, जो अक्सर सफल होता है। अपने काम और लक्ष्य प्राप्ति के लिए इनको किसी की मदद जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन

चंद्र-शनि रेखा से मिलने वाले फल

हस्तरेखा एक्सपर्ट्स के अनुसार, चंद्र-शनि रेखा से जातकों को जीवन में बेहद शुभ और विलक्षण फल प्राप्त होते हैं:

  • ऐसे जातकों की स्मरण शक्ति बहुत मजबूत होती है। वे मुश्किल से मुश्किल विषयों को आसानी से समझ लेते हैं और जल्दी भूलते नहीं हैं।
  • ये काम करने में न केवल मेहनती होते बल्कि जुनूनी भी होते हैं। बिना लक्ष्य हासिल किए ये रुकते नहीं हैं, चाहे श्रम, समय और धन जितना भी लग जाए।
  • इनकी प्रवृत्ति धन और प्रतिष्ठा हासिल करने की होती है। ये धन की आमद के नए-नए स्रोत की खोज कर लेने में माहिर होते है, इसलिए आर्थिक रूप से बहुत सफल होते हैं।
  • इनकी आयु बहुत लंबी होती है, इसलिए ऐसे व्यक्ति अपने कर्मों और प्राप्त परिणामों के बल पर अक्सर कोई बड़ा संस्थागत काम कर जाते हैं, जो उनकी मृत्यु के बाद भी पीढ़ी-दर-पीढ़ी कायम रहती है।
  • चंद्र-शनि रेखा वाले व्यक्तियों में एक बहुत बड़ा अवगुण भी होता, वो है इनका ईर्ष्यालु होना। ये किसी को अपने आगे बढ़ता नहीं देख सकते हैं। लेकिन यह अवगुण भी इनके लिए तब गुण बन जाता है, जब वे इसे बतौर कम्पीटीशन लेते हैं।

ये भी पढ़ें: हाथ की इन रेखाओं से मिलते हैं अवैध संबंध के संकेत, क्या कहता है हस्तरेखा विज्ञान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ