हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

आज हुआ बुध का गोचर, इन 4 राशियों को दिलाएगा नई प्रॉपर्टी खरीदने और विदेश यात्रा करने का मौका

विज्ञापन

Budh Gochar: ज्योतिष में व्यापार, बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध ने आज सुबह 4.26 बजे गोचर कर सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। ऐसे में बुध के कारक क्षेत्रों तथा सभी 12 राशियों पर इस घटना का व्यापक प्रभाव होगा। कुछ राशियों के लिए यह शुभ रहेगा और कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आएगा। ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया से जानिए कि किन राशियों के लिए बुध का गोचर शुभ रहने वाला है।

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध का राशि परिवर्तन (Budh Gochar)

मिथुन राशि

जिनकी राशि मिथुन है, उनके लिए बुध का गोचर तीसरे भाव में होगा। ऐसे में आपके लिए कोई नए प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरी करते हैं तो ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कलीग्स और अधिकारियों के सहयोग से आसानी से पूरी कर लेंगे। लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: कबूतर को आज ही खिलाएं यह खास चीज, छप्पर फाड़ कर बरसेगा पैसा, मैरिड लाइफ बन जाएगी रोमांटिक

सिंह राशि

सिंह राशि में ही बुध का राशि परिवर्तन होना इस राशि के जातकों के लिए बहुत सारी खुशखबरियां लेकर आ रहा है। आप अपने अधूरे सपने पूरे कर पाएंगे, ग्रहों की सहायता से बहुत कम समय में बहुत ज्यादा पैसा कमा सकेंगे। कोई नया बिजनेस या स्टार्ट-अप शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो बेझिझक कर लीजिए। अभी समय पूरी तरह से आपके अनुकूल है।

तुला राशि

सिंह में बुध का गोचर तुला राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा। विदेश में जॉब के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई नया स्टार्टअप शुरू कर रहे हैं तो उसमें लाभ होगा। कॅरियर के सफलता के नए आयाम हासिल करेंगे। परिवार में भी अच्छा और खुशनुमा माहौल रहेगा। कुल मिलाकर आपके लिए अच्छे दिन आने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Ganesh ji Ke Upay: सिर्फ एक बार कर लें ये उपाय, बुरी से बुरी किस्मत भी संवर जाएगी

धनु राशि

सिंह राशि में होने वाला बुध का राशि परिवर्तन धनु राशि के लिए नौवें भाव में होगा। इसके चलते भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। जिस भी काम को आरंभ करेंगे, उसी में सफलता हासिल कर लेंगे। यदि जॉब करते हैं तो वहां भी प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार सहित विदेश यात्रा जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें