---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Jyotish Tips: कबूतर को आज ही खिलाएं यह खास चीज, मैरिड लाइफ बन जाएगी रोमांटिक

Jyotish Tips: भारतीय ज्योतिष में कर्म को भाग्य पर प्रधानता दी गई है। यह एक पौराणिक मान्यता है कि ईश्वर की कृपा प्राप्त कर कोई भी व्यक्ति अपने भाग्य को बदल सकता है। यही कारण है कि अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग-अलग उपाय बताए जाते हैं। इन सभी उपायों के पीछे का उद्देश्य भी अलग-अलग […]

---विज्ञापन---

Jyotish Tips: भारतीय ज्योतिष में कर्म को भाग्य पर प्रधानता दी गई है। यह एक पौराणिक मान्यता है कि ईश्वर की कृपा प्राप्त कर कोई भी व्यक्ति अपने भाग्य को बदल सकता है। यही कारण है कि अलग-अलग समस्याओं के लिए अलग-अलग उपाय बताए जाते हैं। इन सभी उपायों के पीछे का उद्देश्य भी अलग-अलग होता है।

ज्योतिषियों के अनुसार हिंदू धर्म में दान-पुण्य करना बहुत ही शुभ माना गया है। आप किस ग्रह से पीड़ित है, उसी ग्रह के कारक व्यक्ति या पशु-पक्षी को भोजन, पानी दान करने से पीड़ा दूर होती है। यही कारण है कि ज्योतिष के अधिकतर उपायों में पशु-पक्षियों या भिखारियों और अपाहिजों को अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थ दान देने की बात कही जाती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ेंः Vastu Tips: यदि घर में आ जाए कबूतर तो जरूर करें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

कबूतर को दाना देना मिटा देता है सारे संकट (Jyotish Tips and Pigeon in House)

कई बार विभिन्न ग्रहों से संबंधित समस्याओं के उपाय के तौर पर तोते, कबूतर आदि पक्षियों को दाना खिलाने की सलाह दी जाती है। आचार्य अनुपम जौली के अनुसार पक्षी राहु के कारक माने गए हैं। उन्हें संतुष्ट करना राहु के बुरे असर को दूर करता है। आपको किस ग्रह के कारण पीड़ा हो रही है, उसके आधार पर ही क्या खिलाना है, यह बताया जाता है।

---विज्ञापन---

अमरनाथ की गुफा से जुड़ी है सफेद कबूतरों की कहानी

पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव अमरनाथ की गुफा में मां पार्वती को अमर होने का उपदेश दे रहे थे। इस उपदेश को दो कबूतरों ने भी सुन लिया था और अमर हो गए। माना जाता है कि वे आज भी अमरनाथ गुफा में रहते हैं और वहां जाने वाले श्रद्धालुओं को उनके दर्शन होते हैं। यही कारण है कि सफेद कबूतरों के दर्शन करना शुभ माना गया है।

यह भी पढ़ेंः करोड़पति बनने के लिए करें हल्दी के ये 3 उपाय

---विज्ञापन---

शांति और प्रेम का प्रतीक माना गया है कबूतर को

शास्त्रों में कबूतर को कामदेव की पत्नी रति का वाहन माना गया है। कबूतरों को भी प्रेम और शांति का प्रतीक कहा जाता है। इन्हें अलग-अलग तरह के दाने खिलाने से अलग-अलग ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर होता है।

किस समस्या के लिए क्या खिलाएं कबूतरों को

  • यदि आपकी वैवाहिक जिंदगी में कोई तनाव आ गया है, विवाद चल रहा है तो कबूतरों को ज्वार खिलाना चाहिए। ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है।
  • जन्मकुंडली में राहु और केतु यदि अशुभ प्रभाव दे रहे हैं तो कबूतरों को बाजरा खिलाना चाहिए। इससे इन दोनों ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर होकर शुभ प्रभाव मिलने लगेगा
  • धन की तंगी दूर करने के लिए सात अलग-अलग अनाज (ज्वार, बाजरा, मक्का, गेहूं, चना, चावल, मोठ) लेकर कबूतरों को खिलाना चाहिए। यदि ये सात अनाज नहीं मिल पाए तो आप अपनी सुविधा के हिसाब से कम या ज्यादा ले सकते हैं। इस एक उपाय से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2023 04:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola