Budh Gochar: ग्रहों के राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करने से इसका प्रभाव राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है. अब बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह बुध का गोचर होने वाला है. बुध के गोचर से कई राशियों को इसका लाभ होगा. बुध ग्रह 22 जून 2026, दिन सोमवार को दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे. कर्क राशि में बुध का प्रवेश करना 3 राशियों के लिए शुभकारी होगा. आइये इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
मिथुन राशि
बुध ग्रह का कर्क राशि में गोचर करना मिथुन राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. मिथुन राशि में बुध का गोचर दूसरे भाव में होगा. इससे मिथुन राशि के लोगों को अचानक से धनलाभ मिल सकता है. बोलने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे. इससे बड़ी डील और नए प्रोजेक्ट हासिल कर सकेंगे. यह आपके लिए तरक्की का कारण बनेगा. धनलाभ के योग बनेंगे और खूब आर्थिक तरक्की करेंगे.
कन्या राशि
बुध का गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए लाभकारी होगा. आपके लिए बुध गोचर से आय के नए स्रोत खुलेंगे. कमाई बढ़ने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. आपको समाज में मान-सम्मान मिलेगा. सेहत के लिए लिहाज से समय अच्छा रहेगा. आप परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. तनाव से मुक्ति मिलेगी और मन शांत रहेगा.
मकर राशि
कर्क राशि में बुध का प्रवेश करना मकर राशि के लिए शुभ साबित होगा. मकर राशि के लोगों को इस गोचर के प्रभाव से हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ कमाएंगे. नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. आपको धनलाभ होगा इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ होगी. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.