Chandra Gochar 2026: चंद्रमा नक्षत्र गोचर मिथुन समेत 4 राशियों के लिए होगा शुभ, करियर में करेंगे उन्नति
Chandra Gochar 2026: आज 25 मई को गंगा दशहरा के दिन चंद्र ग्रह का नक्षत्र गोचर हो गया है. चंद्रमा के नक्षत्र गोचर से कई राशियों को लाभ मिलेगा. इसके प्रभाव से 4 राशियों को करियर में सफलता मिलेगी और तनाव कम होगा.

Chandra Gochar 2026: चंद्रमा का गोचर आज 25 मई को रात में 2 बजकर 50 मिनट पर हो गया है. चंद्रमा का गोचर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ है. सूर्य के नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर शुभ साबित हो सकता है.
चंद्रमा नक्षत्र गोचर राशिफल
2 / 6सूर्य के नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी में चंद्रमा का गोचर मिथुन, कर्क, सिंह और धनु राशि के लिए शुभ होगा. इन्हें मानसिक शांति, करियर में उन्नति और आर्थिक सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि
3 / 6उत्तरा फालगुनी नक्षत्र में चंद्रमा का होना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी. धन लाभ के योग बन रहे हैं. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.
कर्क राशि
4 / 6कर्क राशि वालों की सेहत में सुधार होगा. आपका पारिवारिक तनाव खत्म होगा. कर्क राशि वालों को नौकरी संबंधी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. प्रमोशन और सैलरी बढ़ने की खुशी मिल सकती है.
सिंह राशि
5 / 6सिंह राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का गोचर शुभ होगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. करियर में सफलता मिलेगी.
धनु राशि
6 / 6धनु राशि के जातकों के लिए परिवर्तन करना शुभ साबित होगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. चंद्र नक्षत्र परिवर्तन से मन शांत रहेगा. कोर्ट के मामले में जीत हासिल करेंगे. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.