Nautapa 2026: सूर्य ग्रह के रोहिणी नक्षत्र में होने के दौरान नौतपा लगता है. आज सूर्य के नक्षत्र गोचर के साथ नौतपा शुरू हो गया है. नौतपा 25 मई से लेकर 9 दिनों तक रहेगा. नौतपा का समापन 2 जून को होगा. इस दौरान 9 दिनों तक भीषड़ गर्मी पड़ेगी. नौतपा में गर्मी से राहत और सुख-समृद्धि के लिए आप कुछ खास उपायों को कर सकते हैं. नौतपा में इन उपायों को करने से घर में ठंडक बनी रहेगी और इसके साथ ही नकारात्मकता खत्म होगी.
नौतपा में करें खास उपाय
घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में जल रखना चाहिए. इस दिशा को जल की दिशा और भगवान कुबेर की दिशा माना जाता है. आप नौतपा में इस दिशा में मिट्टी का घड़ा जल से भरकर रखें. नौतपा में इस उपाय को करना बेहद लाभकारी होता है. मिट्टी का घड़ा जल से भरकर रखने से घर में ऊर्जा का संतुलन बना रहता है. घड़े का ठंडा पानी पीने के लिए अच्छा होता है. यह आर्थिक तौर पर भी लाभकारी होता है. इससे धन की कमी नहीं होती है.
यह घर में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है. मटके का पानी वाष्पीकरण के जरिए प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है. ठंडा पानी नौतपा के दौरान होने वाले हीट-स्ट्रोक और लू से बचाता है. आप घर में उत्तर-पूर्व दिशा में मिट्टी की सुराही, मिट्टी का गमला, मिट्टी से निर्मित मूर्तियां भी रख सकते हैं. यह शुभ होती हैं. हालांकि, पानी से संबंधित मिट्टी की चीज रखना अधिक शुभ और फलदायी होता है.
इन बातों का रखें ध्यान
आप घर में मटके के उपाय को कर रहे हैं, तो कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. रात के समय मटके को खाली न रखें. इसे सोने से पहले पूरा भर दें. मटका टूटा या चटका हुआ नहीं होना चाहिए. मटके के पास अग्नि तत्व की चीजें जैसे गैस चूल्हा, हीटर और माचिस न रखें. ऐसी गलती करना वास्तु दोष का कारण बन सकता है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.