28 दिसंबर को बुध करेगा गोचर, इन 5 राशियों के बदल जाएंगे दिन, जानिए किसे क्या लाभ होगा!
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Budh Gochar 2022: खगोल विज्ञान के अनुसार हर महीने ग्रहों का गोचर होता है। यह गोचर अलग-अलग ग्रहों के हिसाब से सभी राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है। नया वर्ष 2023 आने में कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं लेकिन अभी दो ग्रह बुध और शुक्र का गोचर होना बाकी है। ये दोनों ही ग्रह सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव दिखाएंगे।
ज्योतिषाचार्य रामदास के अनुसार इसी माह 28 दिसंबर को बुध ग्रह का गोचर (Budh Gochar 2022) होगा। बुध वक्र गति चलते हुए धनु से मकर राशि में प्रवेश करेगा। परन्तु यहां पर वह केवल दो दिन रहेगा। इसके बाद 30 दिसंबर को फिर एक बार वह मकर से धनु राशि में आ जाएगा। इस तरह केवल तीन दिन में ही बुध ग्रह का दो बार गोचर होगा। यह सभी राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करेगा। जानिए इसका सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा।
28 दिसंबर को होने वाला बुध ग्रह का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अत्यन्त शुभ रहेगा। खास तौर पर जो लोग कंसलटेंसी, एजुकेशन या टेक्नोलॉजी से जुड़े हुए हैं, उन्हें आगे बढ़ने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। कहीं पर घूमने भी जा सकते हैं।
यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। अब तक आपने जो भी मेहनत की है, उसका पॉजिटिव इफेक्ट आपको अब दिखाई देगा। सेहत के हिसाब से सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें।
गोचर के बाद बुध सिंह राशि वालों के लिए सभी बिगड़े काम बना देगा। किसी पार्टनर के सहयोग के आप अपने प्रोजेक्ट पूरे कर पाएंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी समय पूरी तरह से अनुकूल रहेगा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
परिवार में शांति रहेगी और कोई मांगलिक कार्य भी हो सकता है। घर में किसी बड़े उत्सव की संभावना बन रही है। संभवतया परिवार के साथ किसी यात्रा पर भी जाएं। स्वयं का वाहन एवं मकान भी खरीद सकते हैं। पहले आपने जो पैसा इन्वेस्ट किया था, वह अब मुनाफा देने लगेगा।
बुध का गोचर इन राशियों के लिए शुभ रहेगा। वे अपनी प्रोफेशनल लाइफ में कुछ ऐसे फैसले ले सकते हैं जो दूसरों को पसंद नहीं आएंगे। हालांकि इन्हीं की बदौलत उनका बिजनेस नई ऊंचाईयां छूने लगेगा। दिल और दिमाग दोनों आपके मनचाहे लक्ष्य पर एकाग्र रहेंगे जिससे आपको तरक्की मिलेगी। जल्दी ही आप खुद का कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: