भगवान नृसिंह के इस मंत्र का सिर्फ 51 बार करें पाठ, 21 दिन में होगी हर इच्छा पूरी
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Vishnu Sahastranam: शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित किया गया है। इस दिन गुरु ग्रह के लिए भी उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि इस दिन श्रीहरि की पूजा की जाए तो व्यक्ति के समस्त कष्ट दूर होते हैं। यही कारण है कि इस दिन अलग-अलग उपाय बताए जाते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु अथवा उनके अवतारों की पूजा अवश्य करनी चाहिए। आप किस इच्छा से भगवान की आराधना करना चाहते हैं, इसी आधार पर उनके अवतार को चुनें।
यदि शत्रु आपको बहुत दुखी कर रहा है और आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो इस उपाय को करें। गुरुवार के दिन भगवान नृसिंह की पूजा करें। ध्यान रखें कि यह मंदिर किसी सुनसान इलाके या जंगल में हो तो सर्वोत्तम होगा, अन्यथा अन्य स्थान पर भी कर सकते हैं। उनके मंत्रों का जप करें। उनके मंदिर में बैठकर उनकी शरण लें। इस उपाय से बड़े से बड़ा शत्रु भी शांत हो जाता है।
जो लोग प्रेम संबंधों में सफलता पाना चाहते हैं, उन्हें इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की सेवा करनी चाहिए। उनके मंदिर में जाकर उन्हें पीले पुष्प, पीले वस्त्र तथा पीली मिठाई अर्पित करें। इसके बाद उनके मंत्र का जप करें। यदि सच्चे मन से इस आराधना को किया जाए तो निश्चित रूप से लाभ होगा।
यदि आपकी कोई विशेष इच्छा है जो आसानी से पूर्ण नहीं हो पा रही है तो भी एक मार्ग है। गुरुवार के दिन से विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ का अनुष्ठान आरंभ करें। प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। तत्पश्चात् विष्णु सहस्त्रनाम के 51 पाठ करें। इस प्रकार लगातार 21 दिनों तक करें। इससे आपकी बड़ी से बड़ी इच्छा भी पूर्ण होगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: