Lucky Zodiac Sign: ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, आज 11 जून 2025 का दिन बहुत खास है। कुछ राशियों के लिए यह दिन बेहद शुभ रहने की संभावना है। ग्रहों की चाल में आए बदलावसे 5 राशियों की किस्मत बदल सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मेहनत का फल भी मिलेगा। नौकरी, व्यापार और शिक्षा में सफलता मिलेगी। प्यार के क्षेत्र में भी अच्छे संकेत हैं। यदि आपकी भी राशि इनमें शामिल है, तो खुशियों का समय शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन सी हैं, जिनका नसीब आज 11 जून को चमक सकती है।
मेष राशि (Aries)
11 जून को मेष राशि के जातकों के कामकाज के क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही रुकावटें दूर होंगी। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। धन के मामले में यह दिन आपके लिए लकी साबित होगा। कोई पुराना निवेश अचानक फल दे सकता है या अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। हालांकि, खर्च करते समय संयम बरतें।
लव लाइफ में मिठास घुलने वाली है। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी या रिश्ते से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव लेने से बचें। थोड़ा आराम करें और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लिए करियर के मोर्चे पर 11 जून का दिन लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने बॉस या उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा, जिससे प्रमोशन या नए अवसर मिल सकते हैं। यदि आपका कोई खास प्रोजेक्ट चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय नए सौदे करने और मुनाफा कमाने का है। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा।
प्रेम संबंधों में यह समय बहुत रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ अच्छे पल बिता सकते हैं। अगर किसी बात पर मनमुटाव है, तो वह भी दूर हो जाएगा। इस दिन अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन किसी से बहस या झगड़ा करने से बचें। धैर्य से काम लें, तो सफलता जरूर मिलेगी।
तुला राशि (Libra)
शिक्षा और करियर के क्षेत्र में तुला राशि के जातकों के लिए 11 जून का दिन बेहद शुभ है। यदि आप किसी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में भी आपको जीत मिल सकती है। धन के मामले में आपको पुराने ऋण वापस मिल सकते हैं या कोई लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल जाएगा। हालांकि, खर्च करते समय सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्चों से बचें।
लव लाइफ में यह समय नए रिश्ते बनाने के लिए अच्छा है। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको कोई अच्छा साथी मिल सकता है। पारिवारिक सदस्यों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। इस दिन जरूरी है कि आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। तर्कसंगत सोचें और धैर्य से काम लें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज 11 जून को धनु राशि के लोगों को व्यापार या नौकरी में आपको विदेशी संबंधों से लाभ मिल सकता है। यदि आप कोई नई योजना बना रहे हैं, तो वह सफल होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। धन के मामले में आय के नए स्रोत बन सकते हैं, लेकिन जोखिम भरे निवेश से बचें। कोई छोटा-मोटा लाभ हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
लव लाइफ में यह समय यात्रा और मौज-मस्ती के लिए अच्छा है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अविवाहितों के लिए भी यह समय शुभ है, संभव है कि आपको कोई अच्छा साथी मिल जाए। स्वास्थ्य के लिहाज से यह दिन अच्छा है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं, तो उसमें राहत मिलेगी। योग या ध्यान करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज 11 जून को करियर के क्षेत्र में टीमवर्क से बड़ी सफलता मिलेगी। अगर आप सोशल मीडिया या टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं, तो आपके लिए यह समय और भी अच्छा रहेगा। किसी कठिन काम को पूरा करने में आपको सहयोग मिलेगा। धन के मामले में आकस्मिक लाभ हो सकता है। कोई बोनस, उपहार या अचानक पैसा मिलने के योग हैं। हालांकि, इसे समझदारी से खर्च करें।
लव लाइफ में रोमांस बढ़ने वाला है। यदि आपके पार्टनर के बीच कोई मतभेद था, तो वह दूर हो जाएगा। रिश्ते में नई खुशियां आएंगी। इस दिन दूसरों की मदद करने से आपको अच्छा फल मिलेगा। आपका अच्छा व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा और भविष्य में यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आप भी रखते हैं दरवाजे पर ये 5 चीजें, वरना खत्म नहीं होगा नुकसान का सिलसिला
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines