Ank Jyotish Prediction: आज 6 अगस्त से इन 3 मूलांक वालों के लिए बन सकते हैं आर्थिक लाभ और नए अवसर के योग

Ank Jyotish Prediction: 6 अगस्त को शुक्र के प्रभाव से 3 मूलांक वालों के लिए धन, करियर, नए अवसर और आर्थिक लाभ के मजबूत योग बन सकते हैं. इनके लिए कॉन्फिडेंस, आकर्षण और इनकम बढ़ने के भी संकेत मिल रहे हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

Ank-Jyotish-Prediction

Ank Jyotish Prediction: 6 अगस्त 2026 का दिन अंक ज्योतिष के हिसाब से काफी खास साबित हो सकता है. इस दिन क्रिएटिविटी, स्टाइल और अच्छे रिलेशन बनाने की क्षमता बढ़ने के योग बन रहे हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, 6 अगस्त 2026 का मूलांक 6 बनता है. मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं. शुक्र सुख, सुंदरता, प्यार, लग्जरी, कला और आकर्षण के कारक और स्वामी ग्रह हैं. वहीं, 06-08-2026 का योग 0+6+0+8+2+0+2+6 = 24, फिर 2+4 = 6 होता है. इस प्रकार इस दिन का भाग्यांक भी 6 रहेगा. यानी, इस दिन मूलांक और भाग्यांक, दोनों पर शुक्र का प्रभाव रहेगा. ऐसे में कई लोगों के लिए नए मौके बनने की संभावना मजबूत रहेगी.

विज्ञापन

शुक्र के प्रभाव से 6 अगस्त को आपकी पर्सनैलिटी लोगों का ध्यान खींच सकती है. आपकी बातों का असर भी साफ दिखाई देगा. कॉन्फिडेंस पहले से बेहतर रहेगा. मीडिया, फैशन, डिजाइनिंग, फाइनेंस, आर्ट, कंटेंट क्रिएशन और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है. करियर में नया ऑफर या नई रेस्पॉन्सिबिलिटी मिलने के योग हैं. इनकम बढ़ाने का नया मौका भी मिल सकता है. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से भी लाभ मिलने की संभावना है. लव रिलेशन और फैमिली लाइफ में दूरियां कम हो सकती हैं. पार्टनर के साथ बेहतर अंडरस्टैंडिंग बनेगी. हालांकि, सिर्फ दिखावे या लग्जरी पर ज्यादा खर्च करने से बचें. स्मार्ट प्लानिंग और सही फैसले आपको आगे तक फायदा दिला सकते हैं. आइए जानते हैं, 6 अगस्त को किन 3 मूलांक वालों के लिए धन, तरक्की और सफलता के सबसे मजबूत योग बन रहे हैं?

विज्ञापन

6 अगस्त के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल

6 अगस्त मूलांक 5 के जातकों लिए नए लोगों से जुड़ने का दिन बन सकता है. किसी छोटी-सी बातचीत से बड़ा मौका मिल सकता है. अगर काफी समय से कोई ईमेल, कॉल या जवाब अटका हुआ है, तो आज अच्छी खबर मिल सकती है. इंटरव्यू या मीटिंग में आपकी बात असर छोड़ सकती है. कंटेंट, टीचिंग, मार्केटिंग या मीडिया से जुड़े लोगों के लिए समय खास रह सकता है. किसी दोस्त की सलाह भी काम आ सकती है. पैसों को लेकर बना दबाव थोड़ा कम होगा. ऑनलाइन काम करने वालों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है. घर में किसी जरूरी फैसले पर आपकी राय सुनी जाएगी. रिलेशनशिप में खुलकर बात करने से दूरी कम होगी. शाम तक कोई ऐसी खबर मिल सकती है, जो आने वाले दिनों का रास्ता बदल दे.

विज्ञापन

6 अगस्त के लिए मूलांक 6 का भविष्यफल

6 अगस्त का दिन मूलांक 6 के जातकों को भीड़ से अलग पहचान दिला सकता है. आपकी पर्सनैलिटी और काम करने का तरीका लोगों का ध्यान खींचेगा. अगर किसी प्रेजेंटेशन, इंटरव्यू या पिच का इंतजार था, तो रिजल्ट आपके पक्ष में जा सकता है. फैशन, डिजाइन, ब्यूटी, आर्ट, सोशल मीडिया या क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है. किसी पुराने कॉन्टैक्ट से अचानक फायदा हो सकता है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन कमाई के नए रास्ते भी साथ खुल सकते हैं. घर में कोई खुशी की बात सुनने को मिल सकती है. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. जल्दबाजी के बजाय स्मार्ट डिसीजन आपको ज्यादा फायदा देंगे.

विज्ञापन

6 अगस्त के लिए मूलांक 8 का भविष्यफल

6 अगस्त मूलांक 8 के लोगों के लिए अधूरे काम पूरे करने का दिन साबित हो सकता है. जिस काम में बार-बार रुकावट आ रही थी, उसमें अब गति दिख सकती है. किसी सीनियर या अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मुश्किल आसान कर सकता है. अगर अपना काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो प्लानिंग आगे बढ़ सकती है. पुराने निवेश या रुका हुआ पेमेंट राहत दे सकता है. यात्रा या नेटवर्किंग से भी नया फायदा मिलने के संकेत हैं. परिवार का कोई सदस्य आपकी जिम्मेदारी हल्की कर सकता है. रिलेशनशिप में भरोसा मजबूत होगा. स्टूडेंट्स नई स्किल या नए कोर्स की शुरुआत कर सकते हैं. पूरे दिन ऊर्जा अच्छी रहेगी. बस गुस्से और जल्दबाजी से दूरी बनाए रखें. यही आपको दूसरों से आगे रखेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ