Ramdarbar Photo Vastu: किस दिशा में रखी रामदरबार की फोटो जगा देती है नसीब? धन वृद्धि के लिए जानें 5 वास्तु नियम

Ramdarbar Photo Vastu: वास्तु के अनुसार, सही दिशा में रखी रामदरबार की फोटो घर में सुख, शांति, धन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है, वहीं गलत दिशा में लगाने से शुभ फल कम होते हैं. आइए जानते हैं, रामदरबार की फोटो से जुड़े जरूरी वास्तु नियम क्या हैं?

Ramdarbar-Photo-Vastu

Ramdarbar Photo Vastu: हिन्दू घरों में रामदरबार की फोटो सिर्फ एक धार्मिक तस्वीर नहीं मानी जाती है. बल्कि, यह सुख, शांति, परिवार में प्रेम और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. हिन्दू संस्कृति में यह मान्यता है बेहद दृढ़ है कि जहां भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी एक साथ विराजमान होते हैं, वहां नेगेटिव ऊर्जा ज्यादा देर टिक नहीं पाती है.

विज्ञापन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर रामदरबार की फोटो सही दिशा में लगाई जाए, तो घर का माहौल पॉजिटिव रहता है. धन, मान-सम्मान और तरक्की के नए रास्ते भी खुलते हैं. आइए जानते हैं, रामदरबार की फोटो से जुड़े जरूरी वास्तु नियम क्या हैं?

विज्ञापन

क्यों मानी जाती है इतनी शुभ?

हिन्दू सभ्यता में रामदरबार आदर्श परिवार, प्रेम, मर्यादा और जिम्मेदारी का सबसे बड़ा प्रतीक माना गया है. इसकी मौजूदगी से घर में अपनापन और पॉजिटिव माहौल बना रहता है. भगवान राम सूर्यवंशी हैं. इसलिए उनकी कृपा से मान-सम्मान, आत्मविश्वास और अच्छी पहचान मिलने की मान्यता है. नियमित पूजा करने से सूर्य और मंगल का शुभ प्रभाव भी मजबूत माना जाता है.

विज्ञापन

किस दिशा में लगाएं?

वास्तु के अनुसार, रामदरबार की फोटो पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में लगाना सबसे शुभ माना जाता है. इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह बढ़ता है. भाग्य का साथ भी मिलने लगता है. ध्यान रखें कि तस्वीर का मुख पश्चिम की ओर हो. इससे पूजा करते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहेगा, जिसे शुभ माना गया है.

रखें इन बातों का भी ध्यान

रामदरबार की तस्वीर में भगवान राम बीच में हों. माता सीता बाईं ओर हों. लक्ष्मण दाईं ओर हों. हनुमान जी चरणों में सेवा भाव में दिखाई दें. तस्वीर कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं. ऐसी मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानी और घर में तनाव बढ़ सकता है.

विज्ञापन

फोटो को पूजा घर या लिविंग रूम में लगाना बेहतर माना जाता है. बेडरूम, किचन, सीढ़ियों के नीचे या बाथरूम के पास इसे लगाने से बचें. जिस जगह तस्वीर लगी हो, वहां साफ-सफाई और अच्छी रोशनी जरूर रखें. रोज घी का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है.

विज्ञापन

धन वृद्धि के लिए रखें इसका ध्यान

  • तस्वीर में भगवान राम केंद्र में, माता सीता बाईं ओर, लक्ष्मण दाईं ओर और हनुमान जी चरणों में सेवा मुद्रा में हों.
  • दक्षिण दिशा में यह फोटो न लगाएं, नहीं तो धन हानि और कलह हो सकती है.
  • तस्वीर को हमेशा पूजा घर या लिविंग रूम में लगाएं. बेडरूम, किचन, सीढ़ियों के नीचे या बाथरूम के पास न लगाएं.
  • जहां तस्वीर है, वहां साफ-सफाई और पर्याप्त रोशनी रखें. गंदगी या कबाड़ बिल्कुल न रखें.
  • रोज सुबह घी का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे घर में धन की आवक बढ़ती है और आर्थिक तंगी दूर होती है.

साथ ही करें ये काम

अगर रामदरबार की तस्वीर फट गई हो, रंग फीका पड़ गया हो या बहुत पुरानी हो गई हो, तो उसे बदल देना चाहिए. पुरानी तस्वीर का सम्मानपूर्वक विसर्जन करना उचित माना जाता है. रामदरबार की फोटो को हमेशा श्रद्धा और साफ-सफाई के साथ रखें. मान्यता है कि इससे घर में प्रेम, एकता, सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. साथ ही धन और तरक्की के रास्ते भी मजबूत होते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ