---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

300 साल बाद बनेगा ऐसा खतरनाक पंचग्रही योग, मौसम द‍िखा सकता है रौद्र रूप, कई देशों में हो सकता है तख्‍तापलट

Panchgrahi Yog 2024: जून 2024 में वृषभ राशि में 5 ग्रहों की युति से दुर्लभ पंचग्रही योग बनने जा रहा है, जिसमें सभी ग्रहों की तिरछी दृष्टि केतु ग्रह पर रहेगी, जिसे अच्छा नहीं माना जा रहा है। आइए जानते है कि इस योग का देश-दुनिया पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Panchgrahi Yog 2024: साल 2024 का मई महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन और गोचर से काफी उथल-पुथल भरा रहा है, जिसके शुभ-अशुभ प्रभाव का असर देश-दुनिया सहित सभी 12 राशियों पर पड़ा है। लेकिन ग्रह-गोचर के मामले में अगला महीना यानी जून 2024 भी कुछ कम नहीं रहने वाला है। इस महीने में 5 ग्रहों की युतियों से एक ऐसा खतरनाक पंचग्रही योग बन रहा है, जिसकी अवधि भले कम समय लिए होगी, लेकिन इसका असर काफी समय तक लोगों को परेशान करता रहेगा। आइए जानते हैं, जून 2024 में यह पंचग्रही कब बन रहा है और इसका असर क्या होगा?

कब बन रहा है पंचग्रही योग?

हिन्दू पंचांग के अनुसार, जून माह में बनने वाले इस पंचग्रही योग का निर्माण वृषभ राशि में हो रहा है। जिन 5 ग्रहों की युति से यह दुर्लभ योग बनेगा, वे हैं- सूर्य, गुरु, शुक्र, बुध और चंद्रमा। इस पंचग्रही योग का निर्माण में सबसे बड़ी भूमिका चंद्रमा की है, क्योंकि चंद्रमा के अलावा वृषभ राशि में बाकी 4 ग्रह पहले से ही विराजमान होंगे। पंचांग के अनुसार वृषभ राशि में अगले महीने बनने वाला यह योग 5 ग्रहों की युति से वृषभ राशि में 5 जून को सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर बनेगा, जो 7 जून की सुबह 7 बजकर 55 मिनट कायम रहेगा।

---विज्ञापन---

5 ग्रहों केतु पर रहेगी तिरछी दृष्टि

वृषभ राशि में बन रहे इस पंचग्रही योग में शामिल सभी ग्रहों की तिरछी दृष्टि केतू ग्रह पर रहेगी। बता दें, यह पंचग्रही योग कालपुरुष के 10वें भाव (घर) में बन रहा है। इस भाव से सभी ग्रहों की पंचम दृष्टि द्वितीय भाव में स्थित छाया ग्रह केतु पर रहेगी, जो काफी असरकारी सिद्ध होने के योग बना रहा है।

300 साल पहले बना था ये योग

हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल 2024 से पहले इस प्रकार का पंचग्रही योग अब से 300 साल पहले सन 1724 में बना था, जिसकी पुनरावृत्ति इस साल भी हो रही है। इस साल बनने वाले पंचग्रही योग को काफी खतरनाक बताया जा रहा है, जिसका असर काफी दूरगामी होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 7 संकेतों को न करें इग्नोर, ये हो सकते हैं खराब राहु के लक्षण, करें 3 वास्तु उपाय, दूर हो जाएगा राहु दोष

पंचग्रही योग का देश-दुनिया पर असर

पंचग्रही योग 2024 का असर राजनीति, अर्थव्यवस्था, व्यापार, शिक्षा, मौसम और कृषि सहित विभिन्न जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ेगा। कई देशों की राजनीति में उथल-पुथल रहने की संभावना है, वहीं कुछ देशों में तख्ता पलट भी हो सकता है, राजनीतिक नेताओं पर हमले भी हो सकते हैं। रोजमर्रा उपयोग की जरूरी वस्तुओं की कीमत में काफी इजाफा होने के योग हैं, जो जनता में असंतोष और विद्रोह की भावना विकसित कर सकता है। व्यापार में लाभ कम होने से व्यवसायियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, कोचिंग संस्थानों की फीस में बढ़ोतरी से जेब पर असर पड़ेगा। शिक्षा की गुणवत्ता में ह्रास होने के योग बन रहे हैं। हद से अधिक तापमान और बारिश का असर खेतीबारी पर पड़ेगा, फसल का उत्पादन प्रभावित हो सकता है। संक्रामक बीमारियां बढ़ने के भी योग हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वृषभ राशि में बना त्रिग्रही योग, 3 राशियों की ‘लव लाइफ’ में बढ़ाएगा मुश्किलें, रिश्ते में पड़ सकती है दरार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 21, 2024 11:40 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola