वृषभ राशि में बना त्रिग्रही योग, 3 राशियों की 'लव लाइफ' में बढ़ाएगा मुश्किलें, रिश्ते में पड़ सकती है दरार

Trigrahi Yog 2024: शुक्र, गुरु और सूर्य की युति से वृषभ राशि में बने त्रिग्रही योग का कपल के रिश्ते पर व्यापक असर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, किन राशियों के जातकों की लव लाइफ पर इस योग का नकारात्मक प्रभाव पड़ने के योग बन रहे हैं?

Trigrahi-Yog-2024

Trigrahi Yog 2024: वृषभ राशि में बना त्रिग्रही योग बहुत राशियों के लिए अच्छा है, तो कुछ राशियों के लिए बुरा भी है। 19 मई, 2024 को शुक्र ग्रह के इस राशि में प्रवेश करने से इसकी युति बृहस्पति और सूर्य से हो रही है। फिलहाल गुरु और शुक्र दोनों ही अस्त हैं। साथ ही ये दोनों ग्रह एक-दूसरे के विरोधी हैं। ऐसे में 3 राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ जाएंगी, खास कर उनकी लव लाइफ पर जबरदस्त असर होने की संभावना है। शुक्र जहां प्रेम, सौंदर्य और काम-सुख को प्रभावित करते हैं, तो वहीं बृहस्पति वैवाहिक जीवन और कपल के रिश्तों पर असर डालते हैं। इन दोनों ग्रहों के दूषित होने से सूर्य भी नकारात्मक या न्यूट्रल यानी उदासीन हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और उनकी लव लाइफ पर क्या असर होने की संभावना है?

विज्ञापन

त्रिग्रही योग का राशियों के ‘लव लाइफ’ पर असर

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु-सूर्य की युति से उनकी ‘लव लाइफ’ पर प्रतिकूल असर होने के योग है। कपल के बीच घर की जिम्मेदारियों को लेकर बहस हो सकती है। घर के खर्च की प्रथिमकता पर मतभेद बढ़ सकते हैं। इससे रिश्ते की मिठास घट सकती है। मनमुटाव बढ़ सकता है, जो रिश्तों में दरार पड़ने का कारण भी बन सकता है। किसी मुद्दे पर कपल में किसी एक की जिद से हालात और बिगड़ सकते हैं।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के कपल के लिए त्रिग्रही योग का असर रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ा सकता है। कपल एक दूसरे रिश्ते में किसी तीसरे के होने की शक कर सकते हैं। एक दूसरे की जासूसी भी करवा सकते हैं। शक और संदेह से रिश्ते में तनाव और टकराव हो सकते हैं और दूरी बढ़ सकती है। एक-दूसरे पर इलजाम लगाने की प्रवृत्ति से झगड़े बढ़ सकते हैं, जो लव रिलेशनशिप में अलगाव का कारण भी हो सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

इस राशि के जातकों के कपल पर तीन ग्रहों की युति का असर काफी नकारात्मक हो सकता है। पुरुष जातक व्यस्तता के कारण समय के अभाव में पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, जिससे साथी को निराशा और उदासी घेर सकती है। यह रिश्ते में नकारात्मकता बढ़ा सकता है। अपनी फिजिकल जरुरत के लिए साथी के कदम बहक सकते हैं, जो रिश्ते टूटने की वजह भी बन सकती है। लव रिलेशनशिप में रह रहे जातकों पर इसका असर कुछ ज्यादा होने की संभावना है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ