7 संकेतों को न करें इग्नोर, ये हो सकते हैं खराब राहु के लक्षण, करें 3 वास्तु उपाय, दूर हो जाएगा राहु दोष

Rahu Dosh ke Upay: जिन व्यक्तियों की कुंडली में राहु दोष होता है, उनके काम रुक-रुक कर होते हैं या काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। व्यक्ति शारीरिक-मानिसक रोग का शिकार हो जाता है। आइए जानते है, खराब राहु के क्या लक्षण होते हैं और किस प्रकार के वास्तु उपायों से इसे दूर किया जा सकता है?

Rahu Dosh ke Upay

Rahu Dosh ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में खराब राहु यानी राहु दोष को कुंडली का एक बहुत बड़ा दोष माना गया है। राहु बाधा के कारण जीवन में परेशानियों का अंबार लग सकता है। कोई भी काम ढंग से नहीं हो पाता है, अड़चनें पर अड़चनें आती हैं। साथ ही, शारीरिक और मानसिक परेशानियां जीवन को दुश्वार बना देती हैं। आइए जानते हैं, खराब राहु के लक्षण क्या हैं और इसे दूर करने के वास्तु उपाय क्या हैं?

विज्ञापन

खराब राहु के लक्षण

कुंडली में जब राहु दोष होता है, तो धन हानि के साथ-साथ शारीरिक-मानसिक व्याधियां जीवन को जटिल बना देती हैं। आइए जानते हैं, खराब राहु के कारण जीवन में क्या-क्या लक्षण दिखते हैं?

विज्ञापन

1- यदि आपके हाथ के नाखून अपने आप टूट रहे हैं, तो सचेत हो जाएं, क्योंकि यह इस बात का संकेत है कि कुंडली में राहु खराब स्थिति में है।

2- यदि आपका परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ रिश्ते खराब होते जा रहे हैं, तो इसे इग्नोर न करें। यह राहु दोष की वजह से हो सकता है।

विज्ञापन

3- यदि आप बार-बार बीमार पड़ रहे हैं, तो यह भी खराब राहु का लक्षण हो सकता है। अक्सर राहु दोष से मस्तिष्क के रोग, त्वचा संबंधी रोग, कैंसर, गठिया और हड्डियों से संबंधित रोग या फ्रैक्चर, हृदय रोग आदि होने लगते हैं।

4- यदि आपको अच्छे से नींद नहीं आती है या बार-बार नींद टूट जाती है, तो यह राहु दोष के वजह से हो सकता है।

विज्ञापन

5- राहु दोष के कारण व्यक्ति ड्रग्स या अन्य नशे की लत का बुरी तरह से शिकार हो सकता है।

6- यदि आपके घर में वाशरूम या टॉयलेट गंदा या टूटा हुआ है, तो यह भी राहु दोष का संकेत देता है।

विज्ञापन

7- घर में कांच के बर्तनों का बार-बार टूटना भी खराब राहु के लक्षण हैं। रोजाना नई-नई परेशान करने वाली घटनाओं का होना भी खराब राहु का संकेत है।

राहु दोष दूर करने के वास्तु उपाय

विज्ञापन

यदि आप ऊपर बताए लक्षणों से ग्रसित हैं, तो आप भी राहु बाधा से पीड़ित हो सकते हैं। आप यहां बताए गए कारगर वास्तु उपायों को अपनाकर इस बाधा से मुक्ति पा सकते हैं।

चांदी का टुकड़ा

राहु दोष से पीड़ित लोगों को हमेशा चांदी का टुकड़ा अपने पास रखना चाहिए। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, इससे राहु का अशुभ प्रभाव शुभ प्रभाव में बदल जाता है।

विज्ञापन

कुत्ते को बिस्किट खिलाएं

राहु के नकारात्मक प्रभाव को सकारात्मक बनाने के लिए कुत्ते को रोटी या बिस्किट खिलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से बिगड़े काम बनने लगते हैं।

विज्ञापन

लाल चंदन का टीका लगाएं

हर दिन स्नान, ध्यान और नियमित पूजा के बाद लाल चंदन का टीका लगाने से राहु दोष व्यक्ति को परेशान नहीं करता है। स्नान जल में थोड़ा गंगा जल डाल कर स्नान करने से विशेष लाभ होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ