---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: आज 6 अगस्त मेष, सिंह समेत 4 राशियों के लिए रहेगा शानदार, धन, करियर और रिलेशनशिप में मिलेंगे शुभ संकेत

Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: 6 अगस्त का दिन 12 राशियों के लिए करियर, धन, रिलेशनशिप और सेहत में नए संकेत लेकर आने के योग दर्शा रहा है, लेकिन मेष, सिंह समेत 4 राशियों के लिए यह दिन बेहद खास रह सकता है। आइए जानते हैं, आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं आज का राशिफल।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: आज 6 अगस्त 2026 को सावन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. शाम 6 बजकर 52 मिनट पर अष्टमी तिथि समाप्त हो रहा है. इसके बाद नवमी तिथि आरंभ होगी जो पूरे दिन मान्य होगी. यह चातुर्मास का 12वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज भरणी और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. इसके साथ ही गण्ड और वृद्धि योग बन रहा है. बालव, कौलव और तैतिल योग का निर्माण हो रहा है. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं, सभी 12 राशियों के लिए 6 अगस्त 2026 का राशिफल.

मेष राशि

जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो आपके साथ कई लोगों का नुकसान होगा। कारोबार में उन्नति के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। आपका न्यायपक्ष मजबूत होगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

यह समय भाग्योदय का है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल बार-बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेंगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।

मिथुन राशि

आज परिणय चर्चाओं में आपको सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते है। धन लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Ramdarbar Photo Vastu: किस दिशा में रखी रामदरबार की फोटो जगा देती है नसीब? धन वृद्धि के लिए जानें 5 वास्तु नियम

---विज्ञापन---

सिंह राशि

बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि

केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे है। आज आपको आर्थिक लाभ होगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान और कीर्ति में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट में निवेश आपको फायदा कर सकता है।

वृश्चिक राशि

नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते है। पारिवारिक यात्रा के योग हैं। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सम्मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई तकनीकि के प्रयोग से लाभ होगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

आत्मविश्वास और इष्टबल की मदद से सफलता मिलेगी। आपको साझेदारी से लाभ होगा। मानसिकता बदलें और अच्छा सोचें। बुजुर्गों के स्वास्थ की चिंता रहेगी। अपने सपनों को साकार करने का समय आ गया है। पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जाएं।

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में टूटा हुआ कांच देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

---विज्ञापन---

मकर राशि

मन ही मन किसी बात से परेशान है, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीयजनों से विचार कर निर्णय लें। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे है। पूर्व में किए निवेशों से लाभ होगा। कार्यालय में अधिकारियों से झड़प हो सकती है।

कुंभ राशि

अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। बड़ों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

आप जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को उलझाने की कोशिश कर रहे हैं, सतर्क रहें। धन संचय में सफल होंगे। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

यह भी पढ़ें: Shivling Puja Rules: हर पूजा में शुभ है हल्दी पर शिवलिंग पर नहीं चढ़ती? 90% लोग नहीं जानते इसका रहस्य

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Aug 06, 2026 08:06 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola