हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन 6 राशियों के लिए बढ़िया रहेगा आज का दिन, पढ़ें 4 जून 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए बढ़िया रहेगा, जिसमें आपकी राशि भी शामिल है या नहीं इस बारे में दैनिक राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं. यहां पर आज यानी 4 जून 2026, वार गुरुवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल दिया गया है.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 4 June 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 4 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी. साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, शुक्ल योग और दिशाशूल दक्षिण का संयोग बन रहा है, जबकि राहुकाल दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 4 जून 2026, गुरुवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

मेष राशि:
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है. कार्यस्थल पर प्रभावी वातावरण रहेगा. साथ ही आपको दूसरों की मदद करने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होने के योग बन रहे हैं.

वृषभ राशि:
आप आप पारिवारिक जवाबदारी पर ध्यान दें और आपसी तालमेल बनाकर चलें. हालांकि, परिश्रम का अनुकूल फल नहीं मिलने से तनाव बढेगा. बता दें कि आज आपको आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि:
आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी. हालांकि, नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. साथ ही सामाजिक कार्यों में आपको सुयश की प्राप्ति होगी. इसके अलावा कारोबार में नए तौर-तरीके आपके लिए लाभदायक रहेंगे. आज आपको खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा.

कर्क राशि:
आज आपके मन में बेवजह अज्ञात भय रहेगा. हालांकि, दोस्तों के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा. इसके अलावा नौकरी में उच्चाधिकारियों से व्यर्थ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, जिसे आपको टालने का प्रयास करना होगा.

विज्ञापन

सिंह राशि
मनचाहा साथ मिलने से कामकाज में मन लगेगा. साथ ही राजनीति में बड़े लोगों से मुलाकात करने के अवसर मिलेंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में निश्चित रूप से मिलेगा.

कन्या राशि:
आज कर्ज लेने से दूर रहें. परिवार के सदस्यों में से किसी की तरक्की होगी. बता दें कि विवाह योग जातकों की शादी की बात पर आज चर्चा हो सकती है.

विज्ञापन

तुला राशि:
आज किया आर्थिक निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा. हालांकि, आपको अपने विरोधियों से बचकर रहना होगा क्योंकि विरोधी सक्रिय रहेंगे. शाम तक ऑफिस में माहौल खुशनुमा रहेगा.

वृश्चिक राशि:
आज आपकी दिनचर्या में बदलाव हो सकता है. कारोबार में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन स्वास्थ्य की ओर आपको अपना ध्यान आकर्षित करना होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: 2026 खत्म होने से पहले आपकी शादी होगी या नहीं? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें

धनु राशि:
आज आप अज्ञात भय से चिंतित रहेंगे. हालांकि, व्यापार-व्यवसाय में आपकी उन्नति होने के योग बनेंगे. साथ ही पारिवारिक समस्याओं का समाधान जल्द ही निकलेगा. इसके अलावा निजी जीवन में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. साथ ही प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं.

विज्ञापन

मकर राशि:
नए व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलने की आज पूर्ण संभावना है. साथ ही आपके पारिवारिक संबंध प्रगाढ़ होंगे. इसके अलावा साझेदारी की समस्या का समाधान निकलेगा. बता दें कि आज आपका आत्मविश्वास भी प्रबल रहेगा.

कुम्भ राशि:
आज का दिन आपके लिए शुभ है. दोस्तों से उपहार मिलेगा. साथ ही व्यवसायिक पुरानी उधारी व लेनदारी में सफलता मिलेगी, लेकिन आर्थिक निवेश में सावधानी जरूर बरतें.

विज्ञापन

मीन राशि:
आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि कोण से लाभदायक और अनुकूल रहेगा. भवन-भूमि के अटके कार्य पूरे होंगे. साथ ही गृहस्थ जीवन शांतिमय रहेगा. बता दें कि आज आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जून 2026 में किसका कामकाज पकड़ेगा रफ्तार और कौन नौकरी में रहेगा परेशान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola