हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: सिंह समेत इन 3 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 30 अक्टूबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की स्थिति का आकलन करके राशिफल तैयार किया जाता है, जिससे फ्यूचर में होने वाली छोटी से बड़ी घटनाओं का संकेत मिलता है. अगर आप जानना चाहते हैं कि आज गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो उसके लिए पढ़ें 30 अक्टूबर 2025 का राशिफल.

विज्ञापन
Credit- News 24 Gfx

Aaj Ka Rashifal 30 October 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 30 अक्टूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रहेगी. साथ ही श्रवण नक्षत्र, गंड़ योग और दक्षिण दिशा शूल का निर्माण हो रहा है. इसके अलावा आज गोपाष्टमी भी है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मकर राशि में चंद्र ग्रह, सिंह राशि में केतु ग्रह, कन्या राशि में शुक्र ग्रह, मीन राशि में शनि ग्रह, कुंभ राशि में राहु ग्रह, तुला राशि में सूर्य ग्रह, कर्क राशि में देवगुरु बृहस्पति ग्रह, वृश्चिक राशि में मंगल ग्रह और बुध ग्रह रहेंगे.

आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए आज यानी 30 अक्टूबर 2025, विष्णु जी और गुरु ग्रह को समर्पित गुरुवार का दिन कैसा रहेगा.

मेष राशि

अपनों को दूर होते देख मन उदास रहेगा, लेकिन कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है. इसके अलावा भाई-बहनों से विवाद हो सकता है. मेष राशिवालों की कुंडली में आज धार्मिक यात्रा के योग हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज आप कानूनी मामलों में उलझे रहेंगे. इसके अलावा आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा. दिन खत्म होने से पहले आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं. साथ ही कारोबार में नई तकनीकी का लाभ मिलेगा.

मिथुन राशि

कार्यस्थल पर आपका महत्त्व बढ़ेगा. साथ ही आवास-निवास की समस्या का हल होगा. इसके अलावा विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं. लोन संबंधी मामले आज निपट सकते हैं. इसके अलावा प्रियजन से भेंट होगी और वाहन सुख मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

दूसरों के विवाद में दखल न दें, नहीं तो आप मुश्किल में फंस सकते हैं. इसके अलावा मानसिक तनाव के चलते स्वभाव क्रोधी हो जाएगा. हालांकि, आकस्मिक यात्रा और धन लाभ होने के योग बन रहे हैं.

सिंह राशि

करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे और नौकरी संबंधी समस्याओं का हल मिलेगा, लेकिन दिन खत्म होने से पहले सहकर्मियों से विवाद हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Aaj ka Panchang: आज गोपाष्टमी के दिन श्रवण नक्षत्र के साथ रहेगा बालव करण, शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें 30 अक्टूबर का पंचांग

कन्या राशि

आज आपकी प्रियजन से मुलाकात होगी. साथ ही पिता के साथ समय व्यतीत होगा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी. कामकाजी लोगों को आज वाहन का सुख मिल सकता है, लेकिन शारीरिक कष्ट रहेगा.

विज्ञापन

तुला राशि

लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं. कामकाजी लोगों को नई जिम्मेदारी मिलेगी, लेकिन विरोधी आपका खुलकर विरोध करेंगे. इसके अलावा आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे.

वृश्चिक राशि

धीमी शुरुआत के बावजूद आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी. साथ ही व्यापार में विस्तार होगा. इसके अलावा अपनी खुशी को प्राथमिकता दें.

विज्ञापन

धनु राशि

दिन की शुरुआत धीमी गति के साथ होगी. साथ ही सेहत थोड़ी कमजोर रहेगी. व्यापारियों को व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है. इसके अलावा पारिवारिक संपत्ति का विवाद उभर सकता है. दिन खत्म होने से पहले आकस्मिक धन लाभ होने के भी योग हैं.

मकर राशि

दिन की शुरुआत में ही जीवनसाथी के साथ विवाद होना संभव है. कोई छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है. हालांकि, आर्थिक लाभ से रुके कार्य पूरे होंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि

नौकरीपेशा जातकों का कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद होना संभव है. इसके अलावा सुख-सुविधा के सामान में धन खर्च होगा. हालांकि, दिनभर पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा. साथ ही आपसी संबंधों में मधुरता आएगी और न्याय पक्ष मजबूत होगा.

मीन राशि

भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की रूप-रेखा बनेगी. साथ ही जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा, जो आनंदमय रहेगा. हालांकि, माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा. कामकाजी लोगों को नए संपर्कों से लाभ हो सकता है. यदि आप निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए उपयुक्त समय है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Love Rashifal: इन 4 राशियों को मिलेगा पार्टनर का प्यार और रिश्ते में आएगी मिठास, पढ़ें 30 अक्टूबर का लव राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola