हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ka Rashifal: आज रक्षाबंधन पर किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन? पढ़ें 28 अगस्त 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप इसके बारे में यहां जान सकते हैं. यहां पढ़ें 28 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल.

विज्ञापन
आज का राशिफल (Pic Credit - News24)

Aaj Ka Rashifal 28 August 2026: आज 28 अगस्त 2026 को सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. आज सावन पूर्णिमा के साथ ही रक्षाबंधन का पर्व है. इसके साथ ही नारली पूर्णिमा, गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस है. आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. हालांकि, यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. आज ग्रहों की स्थिति और चाल से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आप यहां जान सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से 28 अगस्त 2026 के राशिफल के बारे में जानते हैं.

मेष राशि

आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. आपके व्यवसाय में उन्नति संभव है. कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी. आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं. अपने भाइयों के साथ घूमने का प्लान कर सकते हैं. आज आपके लिए लाल रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

आज काम की अधिकता रहेगी. नौकरी में मन चाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं. आर्थिक निवेश सोच- समझकर ही करें. पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी. आज आप सफेद रंग की राखी बांधे, शुभ रहेगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी. व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आपके आत्मबल को बढ़ाएंगे. आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा. धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी. आपके लिये हरे रंग की राखी बांधना उत्तम रहेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि

आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है. व्यर्थ के दिखाओ से दूर रहें. मानसिक शांती की तलाश में रहेगे. संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी.न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे. व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी. आज सफेद रंग की आपके लिए शुभ देगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे. परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरों पर नजर रखें. पत्नी के साथ यात्रा कर जा सकते हैं. आपके लिए गुलाबी रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा. कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा. व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. निर्माण कार्य में सुधार होगा. जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें. वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा. हरे रंग राखी आपके उत्तम रहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Surya Budh Yuti 2026: सूर्य-बुध युति दृष्टि से 4 राशियों को होगा विशेष फायदा, बनेंगे धन-समृद्धि और सफलता के योग

तुला राशि

विज्ञापन

आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा. आत्मविश्वास के बल-बूते पर आप आगे बढ़ेंगे. पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा. मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें. बहना अपने भाई को सफेद रंग की राखी बांधे, शुभ रहेगा.

वृश्चिक राशि

अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह है. किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं. आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा. लाभदायक सौदे होंगे. आज प्रसिद्धि मिलेगी. लाल रंग की राखी आपके लिए शुभ रहेगी.

धनु राशि

अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे हैं. व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं. आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख-साधन बढ़ेंगे. निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है. पीली राखी आपको शुभ फल प्रदान करेगी.

मकर राशि

नौकरी में बदलाव चाहते है पर फैसला लेने में असमन्जस्य की स्थित्ति रहेगी. साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी. संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे. आपके नीले रंग राखी बांधना शुभ रहेगा.

कुंभ राशि

आप अपने समय का सदुपयोग करें. अपनी संगत बदलें. दूसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें. व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें. अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें. कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे. कत्थई रंग की राखी आपके लिए उत्तम रहने वाली है.

मीन राशि

आप बहुत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें. विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे. व्यापार में परेशानियों का अंत होगा. प्रेम प्रसंग के योग है. उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच से परेशान रहेंगे. आप पीले रंग की राखी बांधे, शुभ रहेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola